
क्वेटा, 12 अक्टूबर . Pakistan के अशांत माने जाने वाले प्रांत बलूचिस्तान में Monday को सेना का एक प्लेन क्रैश हो गया. इसमें सवार दोनों पायलट हादसे का शिकार हो गए. सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने इसकी जानकारी दी.
Pakistanी दैनिक डॉन ने बताया कि Monday को क्वेटा में तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से Pakistan सेना के दो पायलट शहीद हो गए.
आईएसपीआर ने एक बयान में कहा, “दोपहर के समय, तकनीकी खराबी के कारण Pakistan आर्मी एविएशन का एक मुश्शक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्वेटा के नवां किल्ली के पास क्रैश हो गया.”
आगे कहा कि इस क्रैश में दोनों पायलट इंस्ट्रक्टर (प्रशिक्षक) मेजर हुसनैन शहजाद हुमायूं और प्रशिक्षु कैप्टन अब्दुल समद की मौत हो गई.
हादसे के बाद President आसिफ अली जरदारी और Prime Minister शहबाज शरीफ ने बयान जारी कर पायलटों की मौत पर दुख व्यक्त किया. President कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, “President आसिफ अली जरदारी ने क्वेटा के पास Pakistan वायु सेना के ट्रेनिंग विमान के क्रैश में दो पायलटों की मौत पर दुख जताया है. President ने मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और कैप्टन अब्दुल समद की शहादत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया.”
बलूचिस्तान में Pakistan के खिलाफ कई हथियारबंद समूह अपने अभियान चलाते रहे हैं. बीएलए जैसे सशस्त्र समूह अक्सर दावा करते हैं कि उनके लड़ाकों ने Pakistanी सेना को खूब नुकसान पहुंचाया है. जून 2026 में, Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में विद्रोहियों ने Pakistanी सेना के एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर मार गिराया था. इस हादसे में हेलीकॉप्टर 21 सैनिकों को लेकर मुजफ्फराबाद की तरफ जा रहा था.
हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी 21 सैनिक मारे गए थे. हालांकि, Pakistanी सेना ने दावा किया था कि तकनीकी खराबी की वजह से हादसा हुआ. आईएसपीआर ने कहा था कि तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरते समय एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था.
उसी महीने, खैबर पख्तूनख्वा में भी रूटीन ट्रेनिंग उड़ान के दौरान Pakistan वायु सेना का एक एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार दोनों पायलट मारे गए थे.
–
केआर/