
पंचकूला, 13 अक्टूबर . Haryana के पंचकूला में Monday रात ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे Police और दो युवकों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दोनों युवकों के बाएं पैर में गोली लगी, दोनों को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित Governmentी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Police से मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-3 के पास नाकाबंदी की गई थी. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. Police टीम को देखकर दोनों ने कथित तौर पर भागने का प्रयास किया. आरोप है कि इस दौरान युवकों ने Policeकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से पांच गोलियां चलाईं.
फायरिंग के दौरान एक गोली Policeकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी जबकि दूसरी गोली Police की Governmentी गाड़ी में लगी. इसके बाद Police टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. इस दौरान दोनों युवकों के बाएं पैर में गोली लगी.
घायल युवकों की पहचान अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है. दोनों पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. Police के अनुसार, मौके से दो पिस्टल भी बरामद की गई हैं. हालांकि, बरामद हथियारों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है.
Police का दावा है कि दोनों युवकों के संबंध लॉरेंस बिश्नोई और आरजू बिश्नोई गैंग से हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों कथित तौर पर ट्राइसिटी में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे. हालांकि, वे किस वारदात की योजना बना रहे थे और उनका संभावित निशाना कौन था, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है.
घटना के बाद Police और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाए. मामले में सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज किया गया है. Police अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और संभावित आपराधिक साजिश के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है. Police जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों आरोपी पंचकूला में किस उद्देश्य से आए थे और क्या वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे.
–
एसएके/पीएम