
अगरताला, 13 अक्टूबर . त्रिुपरा के दक्षिण त्रिपुरा जिले में भारतीय जनता पार्टी के 7 मंडलों में भारतीय जनता महिला मोर्चा के नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है.
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिले के सभी 7 मंडलों में महिला मोर्चा का नेतृत्व नई पदाधिकारियों को सौंपा गया है. जारी सूची में बताया गया है कि 34-राजनगर मंडल के लिए तुलू रानी देबनाथ को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, 35-बेलोनिया मंडल की जिम्मेदारी शर्मिष्ठा देबनाथ को दी गई है.
इसी तरह 36-संतिर बाजार मंडल के लिए सिंपल रियांग को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 37-ऋष्यमुख मंडल में रीना देबनाथ को महिला मोर्चा का नया अध्यक्ष बनाया गया है. 38-जोलाईबाड़ी मंडल में मिता पंडित को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि 39-मनु मंडल के लिए चुमकी पॉल को अध्यक्ष बनाया गया है. 40-सबरूम मंडल में मनोरमा बैद्य डे को भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई हैं. दक्षिण त्रिपुरा जिले में महिला मोर्चा की भूमिका को अहम माना जा रहा है और आने वाले दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में महिला मोर्चा की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.
नए अध्यक्षों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपने-अपने मंडलों में संगठन को नई ऊर्जा देंगी.
इससे पहले 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने किसान वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में संगठनात्मक कवायद तेज करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के 77 जिलाध्यक्षों की घोषणा की थी.
–
वीकेयू/पीएम