
New Delhi, 13 अक्टूबर . दिल्ली Police ने जंतर-मंतर से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, जिनमें सीजेपी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास भी शामिल हैं.
वहीं दूसरी ओर Police सूत्रों के मुताबिक, 12 अक्टूबर को New Delhi में हुए प्रदर्शन को लेकर कुल 4 First Information Report दर्ज की गई हैं. ये First Information Report बीएनएसएस की धारा 163 के उल्लंघन और अन्य धाराओं में दर्ज की गई हैं. सूत्रों ने बताया कि कनॉट प्लेस इलाके में बीएनएसएस के उल्लंघन पर First Information Report दर्ज हुई है. इनमें से 2 First Information Report तिलक मार्ग थाने में, 1 मंदिर मार्ग थाने में और 1 बाराखंभा थाने में दर्ज की गई है.
उधर, हिरासत में लिए गए सौरव दास ने social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में सौरव दास के साथ आशुतोष रांका भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में आशुतोष रांका यह कहते हुए दिख रहे हैं कि “ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा तो जंतर-मंतर पर भी होगा.” वहीं, सौरव दास अपने साथ संविधान की प्रति रखे हुए नजर आए. इसके अलावा बस में हिरासत में लिए गए लोग ‘India माता की जय’ और ‘जय भीम, जय भीम’ के नारे लगाते हुए दिखाई दिए.
बता दें कि दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर इंडिया ब्लॉक और कई संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी कड़ी में 12 अक्टूबर को New Delhi इलाके में प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद Police ने कार्रवाई करते हुए यह First Information Report दर्ज की हैं.
Police ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान बीएनएसएस की धारा 163 का उल्लंघन किया गया था, जिसके तहत इलाके में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू थी. इसी कारण Police ने हिरासत और First Information Report की कार्रवाई की है.
–
वीकेयू/पीएम