अमित शाह 5 नवंबर को हरियाणा दौरे पर, करनाल और अंबाला में दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल : सुभाष बराला

चंडीगढ़, 3 नवंबर . राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने Tuesday को समाचार एजेंसी को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को करनाल और अंबाला में दो कार्यक्रमों के लिए Haryana आएंगे. इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बारे में कांग्रेस की कथित गलत जानकारी और एक नेशनल मेमोरियल के उद्घाटन पर बात की. उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक की रैली की भी आलोचना की, इसे फ्लॉप बताया और दावा किया कि भाजपा को लोगों का जबरदस्त समर्थन है.
उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह 5 नवंबर को Haryana में एक दिवसीय दौरे पर रहने वाले हैं. इस दौरान करनाल में कार्यक्रम रखा गया है. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के आरोपों की सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी.
उन्होंने कहा कि वह देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं कि चुनाव आयोग देश की जनता के वोट काटने का काम कर रहा है. इसलिए भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के सभी दल मिलकर देश की जनता के बीच इसका जवाब देने के लिए आ रहे हैं ताकि भ्रम की स्थिति दूर की जा सके.
उन्होंने कहा कि यह भी बताने की जरूरत है कि एसआईआर के जरिए मृतकों के वोट सूची से हटाए गए. एक से ज्यादा जगहों पर जिन लोगों के वोट बने हैं, उसे हटाया गया है. 18 वर्ष के जो भी युवक-युवतियां हैं, उनके वोट बनाए जा रहे हैं. वहीं, कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में भ्रम फैला रही है कि चुनाव आयोग के माध्यम से जायज लोगों के वोट काटे जा रहे हैं. इसी स्थिति को ठीक करने के लिए और जनता के बीच से भ्रम दूर करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता जनता के बीच में हैं.
इसी कड़ी में अमित शाह भी 5 नवंबर को पहले करनाल आएंगे. इसके बाद अंबाला में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बड़े स्मारक का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे. इन दोनों कार्यक्रमों में अमित शाह मौजूद रहेंगे.
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त समेत देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना राहुल गांधी और उनकी पूरी टीम की आदत बन गई है लेकिन देश की जनता सजग है और इन लोगों को सबक सिखाएगी. कांग्रेस के आरोपों के बाद भी Prime Minister Narendra Modi की लोकप्रियता निरंतर बढ़ती ही जा रही है.
–
डीके/पीएम


