यूथ कांग्रेस चीफ की गिरफ्तारी सिर्फ विफलताओं को छिपाने का प्रयास है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़, 25 फरवरी . Haryana के पूर्व Chief Minister और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को निंदनीय करार दिया है.

चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तो उसके चीफ को गिरफ्तार करने का कोई मतलब नहीं था.

उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस चीफ की गिरफ्तारी सिर्फ अपनी विफलताओं को छिपाने का एक प्रयास है.

पूर्व सीएम ने कहा कि यूथ कांग्रेस चीफ को गिरफ्तार कर 4 दिन की Police रिमांड में भेजना भाजपा की घबराहट का जीता-जागता प्रमाण है. हम इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. सत्ता के ईशारे पर हुई कार्रवाई से जाहिर है Government अपनी आलोचना से बुरी तरह डर गई है. सवाल पूछना और अन्याय के खिलाफ खड़ा होना हमारा संवैधानिक अधिकार है. ​​सत्ता के नशे में चूर Government अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह की दमनकारी कार्रवाई कर रही है, लेकिन देश संविधान से चलेगा, और लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश सफल नहीं होगी.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे. हमने मनरेगा फिर से लागू करने की मांग की है. मनरेगा गरीब आदमी के लिए रोजगार था. Haryana में दो महीने पहले ही इन्होंने काम खत्म कर दिया था. जब से भाजपा Government आई है, 8 लाख के करीब मनरेगा वर्कर रजिस्टर्ड हैं. इनकी नियत महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को खत्म करने की है.

Haryana कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश Government पर आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण Haryana विधानसभा घेराव के लिए प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि Government जनआवाज से भयभीत है. लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली Governmentें संवाद करती हैं, दमन नहीं. जब जनता के शांतिपूर्ण विरोध को रोका जाता है, तो यह तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है, लेकिन हम सत्य, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे. हम नहीं रुकेंगे. हम नहीं झुकेंगे. जनहित की लड़ाई जारी रहेगी.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment