
Mumbai , 25 फरवरी . टीवी सीरियल ‘उड़ारियां’ में साथ काम करने वाले Actor अभिषेक कुमार और अंकित गुप्ता की दोस्ती सेट पर ही शुरू हुई थी. आज दोनों के बीच बहुत गहरी दोस्ती है. दोनों साथ में कई धार्मिक यात्राएं करते रहते हैं.
दोनों ने मिलकर अब आठ ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूरे कर लिए हैं. यह India के 12 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक है. अभिषेक ने Wednesday को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंकित के साथ तस्वीर शेयर की. इसमें दोनों Actor मंदिर के सामने खड़े नजर आ रहे हैं.
उन्होंने लिखा, “आज हमारे 8 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे हो गए. सच में, जब भी महादेव बुलाते हैं, हम अपने आप उनके पास पहुंच जाते हैं. यहां जो अनुभव हमें मिला, वह शब्दों में बताना मुश्किल है. अगर आप अभी तक नहीं गए हैं, तो एक बार जरूर दर्शन करने जाएं. सनातन धर्म की जय. हर हर महादेव.”
फैंस को Actor की पोस्ट काफी पसंद आ रही है. वे कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाएं देने के साथ बधाई भी दे रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि यह यात्रा प्रेरणादायक है और उन्हें भी ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए प्रेरित कर रही हैं.
दोनों की धार्मिक यात्रा काफी समय से चल रही है. वे पहले आठ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके थे और अब आठवें के साथ यह मुकाम हासिल किया है.
बताया जाता है कि अंकित ने अभिषेक को करियर में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया. साथ ही, बिग बॉस 17 में जाने की सलाह भी दी थी और उन्हें काफी सहयोग दिया. वे एक-दूसरे को परिवार की तरह मानते हैं. दोनों को अक्सर social media और इंटरव्यू में एक-दूसरे की तारीफ करते और सपोर्ट करते देखा जाता है.
–
एनएस/एबीएम