
New Delhi, 17 मार्च . उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर देशभर के नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने उनके योगदान को याद किया. इस अवसर पर तमाम नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकप्रिय राजनेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज Lucknow में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
उन्होंने आगे लिखा कि देश की स्वाधीनता के साथ ही सामाजिक जन-जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना को प्रखर रूप से आगे बढ़ाने के लिए श्रद्धेय बहुगुणा ने उल्लेखनीय कार्य किए. उनकी पावन स्मृतियों को नमन.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रदेश के पूर्व Chief Minister श्रद्धेय हेमवती नंदन बहुगुणा की पावन पुण्यतिथि है. मैं इस अवसर पर उत्तर प्रदेश Government और उत्तर प्रदेश की जनता-जनार्दन की ओर से उनकी स्मृतियों को नमन हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. बहुगुणा ने राज्य से लेकर केंद्र तक समाज के हर वर्ग के लिए काम किया.
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर Chief Minister आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.
Chief Minister धामी ने बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता एवं कुशल प्रशासक थे. उन्होंने अपने Political जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया. शासकीय आवास पर महान स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister ‘हिमालय पुत्र’ हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया.
हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister के अलावा एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कुशल राजनेता भी थे. 25 अप्रैल 1919 को जन्मे बहुगुणा ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी निभाई और फिर बाद में उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. वह 1973 से 1975 तक उत्तर प्रदेश के Chief Minister रहे. उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए. बहुगुणा को उनकी सादगी, जनसेवा और दृढ़ संकल्प के लिए जाना जाता है.
–
एसएके/वीसी