Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राजनीति,राष्ट्रीय

विश्वस्तरीय परीक्षा पद्धति जरूरी, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : पीएम मोदी

विश्वस्तरीय परीक्षा पद्धति जरूरी, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : पीएम मोदी

New Delhi, 30 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को वीडियो संदेश के जरिए देश के युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ Government के कड़े रुख को दोहराते हुए कहा कि अब पेपर माफिया और पेपर लीक करने वाली गैंग को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने कहा, “विश्वस्तरीय परीक्षा पद्धति बनाने के लिए केंद्र और राज्य Governmentें लगातार कदम उठा रही हैं. इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है और फास्ट-ट्रैक व्यवस्था बनाई जा रही है. राज्यों के सुझावों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है. पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र Government इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है. बच्चों के भविष्य के लिए भी इस कारण संकट पैदा हो रहा है.”

Prime Minister ने जोर देकर कहा, “इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए अब देशभर में शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है. इसमें केंद्र और सभी राज्य Governmentों की भूमिका अहम है.”

पीएम मोदी ने तकनीक के अधिक से अधिक उपयोग पर बल दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल जरूरी है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी गिरोह देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने कहा, “फिर से कोई पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाली गैंग और देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग को बख्शा नहीं जाएगा. इसके लिए कठोर कानूनों की भी जरूरत है.”

Government के कदमों की जानकारी देते हुए Prime Minister ने कहा कि संसद में इस संबंध में एक सख्त बिल लाया गया था. उन्होंने कहा, “जैसा मैंने आपसे वादा किया था, दो दिन संसद के दोनों सदनों में माननीय सांसदों ने विस्तारपूर्वक इस पर चर्चा की है, और इस कठोर कानून, प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है.”

पीएम मोदी ने कहा कि इस बिल के पास होने के साथ ही विश्वस्तरीय परीक्षा पद्धति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य पूरा हुआ है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि काम यहीं नहीं रुकेगा. आगे भी परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे. उन्होंने युवाओं से ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में साथ देने की अपील की.

उन्होंने कहा, “हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे. इस विश्वास के साथ हम ‘विकसित भारत’ के सपने को पूर्ण करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें.”

–

एससीएच/एबीएम

Share