
New Delhi, 10 अप्रैल . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Friday को दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स से आज ‘महिला आरक्षण विधेयक’ के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल आधुनिक India का आधुनिक बिल है. इसको लाना बहुत जरूरी था, जिससे कि महिलाओं को एक बल मिलेगा.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister रेखा गुप्ता ने शिक्षकों और छात्रों से चाय पर चर्चा की. इसके बाद, दिल्ली विश्वविद्यालय की आर्ट्स फैकल्टी में ‘महिला आरक्षण विधेयक’ के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया. उन्होंने छात्रों के साथ तस्वीर भी खिंचाई. इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति भी उपस्थित थे.
पत्रकारों से बात करते हुए Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा, “यह हम सबके लिए बहुत ही उत्साह और खुशी का अवसर है कि देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण अब इतना नजदीक दिखाई दे रहा है.” उन्होंने कहा, “इस देश को चलाने, नीति बनाने में और इस देश के प्रशासन में महिलाओं की एक बहुत बड़ी भूमिका होनी चाहिए. यह देश की आधी आबादी है.”
उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़कर आएंगी और विधायक-सांसद से लेकर मंत्री और Chief Minister बनेंगी तो व्यवस्था में उस बदलाव को लाना संभव होगा, जिसके बारे में महिलाएं सोचती हैं. रेखा गुप्ता ने कहा, “देश में बेटियों की सुरक्षा की बात हो, बेटियों को आगे बढ़ाने की बात हो या आत्मनिर्भर बनाने की बात हो, उन सब व्यवस्थाओं को वे अपने हिसाब से ठीक कर सकती है.”
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “मैं Prime Minister Narendra Modi का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने विधेयक को लाने के लिए देश में एक बड़ा प्रयास किया है. जहां एक ओर हम बात करते थे ‘बेटी बचाओ’ की, उससे आगे बढ़कर हमने ‘बेटी पढ़ाओ’ की बात की और अब ‘बेटी बढ़ाओ’ तक हम लोग पहुंच रहे हैं.”
–
डीसीएच/