दिल्ली पुलिस ने ठग गिरोह की सरगना ‘पारो’ समेत नकली पार्ट्स और एक्सपायर्ड सामान बेचने वाले को किया गिरफ्तार

New Delhi, 10 अप्रैल . राष्ट्रीय राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली Police को एक के बाद एक बड़ी सफलताएं मिली हैं. जहां एक ओर महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करने वाले गिरोह की सरगना को गिरफ्तार किया गया है. दूसरी ओर एक्सपायर्ड खाद्य एवं कॉस्मेटिक उत्पाद बेचने वाले और नकली ऑटो पार्ट्स के रैकेट का भी भंडाफोड़ किया गया है.

अस्पतालों और मंदिरों में आने वाली महिलाओं को शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह की मुख्य आरोपी ‘पारो’ को Police ने बवाना इलाके से गिरफ्तार किया. यह आरोपी तीन मामलों में वांछित थी और दो मामलों में अपराधी घोषित की जा चुकी थी. Police को इसकी काफी दिनों से तलाश थी. उसे मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया. जांच में सामने आया कि यह गिरोह महिलाओं को बातचीत में उलझाकर उनके सोने के गहने ठग लेता था. Police ने पिछले एक महीने में करीब 50 स्थानों के cctv फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की. आरोपी वर्ष 2023 से फरार चल रही थी. Police ने मामले में अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

दूसरी ओर, क्राइम ब्रांच ने एक अन्य कार्रवाई में कापसहेड़ा बॉर्डर के पास एक दुकान पर छापा मारकर एक्सपायर्ड खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पाद बेचने वाले आरोपी अब्दुल मन्नान खान उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया. Police को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी सस्ते दामों पर खराब हो चुके उत्पाद बेच रहा है. जांच के दौरान लगभग 900 किलोग्राम किराना सामान और करीब 2,000 किलोग्राम डेयरी उत्पाद बरामद किए गए, जिन्हें बाद में नष्ट कर दिया गया. इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

इसके अलावा, क्राइम ब्रांच ने नकली ऑटो पार्ट्स बनाने और बेचने वाले एक बड़े रैकेट का भी पर्दाफाश किया है. जानकारी के अनुसार इंद्रलोक, झंडेवालान और मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से नामी कंपनियों के नकली ब्रेक शू, पैकेजिंग सामग्री और प्रिंटिंग यूनिट बरामद हुई. Police के अनुसार, इस गिरोह के जरिए बाजार में करीब 10 लाख रुपए के नकली उत्पाद सप्लाई किए जा रहे थे.

दिल्ली Police का कहना है कि इस तरह की संगठित आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आम जनता को धोखाधड़ी और स्वास्थ्य संबंधी खतरों से सुरक्षित रखा जा सके. Police ने लोगों से अपील कि है कि अगर कहीं अपराध होता देखें तो Police को सूचना दें, Police लोगों की सुरक्षा के लिए है.

एसएके/एबीएम

Leave a Comment