
Patna, 19 अप्रैल . जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए. उनके अनुसार, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की राजनीति उलटी पड़ सकती है और आने वाले समय में इसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ सकता है.
उन्होंने दावा किया कि महिलाओं ने अपना मन बना लिया है और वे कांग्रेस सहित उसके सहयोगी दलों, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, Samajwadi Party और राष्ट्रीय जनता दल को सबक सिखाने का निर्णय कर चुकी हैं. आने वाले चुनावों में विपक्ष को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा.
निशांत कुमार के बिहार दौरे को लेकर भी राजीव रंजन ने कहा कि निशांत कुमार बिहार के लोगों की उम्मीदों का प्रतीक बनकर उभरे हैं. उनकी सादगी और साफ छवि लोगों को आकर्षित कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की Political विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब निशांत कुमार के कंधों पर है. पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका संवाद और राज्यभर में उनके प्रस्तावित दौरे से संगठन में नया उत्साह पैदा हुआ है. इस पहल से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी.
वहीं, कोलकाता के डिप्टी Police कमिश्नर के आवास पर हुई छापेमारी को लेकर उन्होंने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि राज्य में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और Police अधिकारियों पर पहले भी कई तरह के आरोप लगते रहे हैं. उनके अनुसार, अधिकारियों और राज्य Government के बीच मिलीभगत के कारण भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को बढ़ावा मिला है. उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय एजेंसियों को इस तरह के इनपुट मिलते हैं, तो कार्रवाई स्वाभाविक है. साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ऐसे मामलों में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी, खासकर जब चुनाव नजदीक हों.
ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि द्वारा India से की गई अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव रंजन ने कहा कि यह घटना हैरान करने वाली है. उन्होंने ईरान और India के बीच लंबे और ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कठिन समय में भी ईरान ने भारतीय जहाजों को मार्ग की अनुमति दी थी, लेकिन हाल की घटनाओं ने चिंता बढ़ाई है.
–
पीआईएम/वीसी