पटना में विपक्ष के खिलाफ महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च, कहा-देश की आधी आबादी का किया अपमान

Patna, 20 अप्रैल . Lok Sabha में महिला आरक्षण विधेयक (131वां संशोधन) पारित न होने के विरोध में भाजपा की ओर से बिहार में ‘जन आक्रोश महिला मार्च’ निकाला जा रहा है. मार्च में शामिल होने के लिए Patna के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं हैं. इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां थीं, जिसमें विधेयक को लेकर बातें लिखी गई थीं. वहीं, एक महिला ने अपने आपको बेड़ियों में कैद करके अनोखा प्रदर्शन किया.

जन आक्रोश मार्च में शामिल होने पहुंची भाजपा नेता श्रेयसी सिंह ने कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम पूरे India की महिलाओं के लिए एक खुशी का पल लेकर आया. 17 अप्रैल को सदन में बिल नहीं गिरा बल्कि नारियों की आंखों में इंडी गठबंधन के नेताओं का सम्मान गिरा है. विपक्ष मंच से आधी आबादी का नारा बुलंद करते हैं और आप चुनावों से पहले महिलाओं को लेकर लोकलुभावने वादे करते हैं. लेकिन जब महिला की Political भागीदारी की बात आती है तो बिल पारित नहीं होने देते हैं. मेज और ताली बजाकर मुस्कुराते हुए जश्न मनाते हैं कि हमने हमारी नारी का सम्मान नहीं होने दिया. यह पूरे देश की महिलाओं का अपमान है.”

BJP MP धर्मशीला गुप्ता ने कहा, “राहुल गांधी के इशारे पर और उनके सहयोगी विपक्षी दल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को रोक कर देश के महिलाओं के अधिकार को छीनने का काम किया है. उनके मन और नीति में खोट है. वे (राहुल गांधी) नहीं चाहते हैं कि देश की महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिले, उनको सिर्फ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दिखती हैं लेकिन Prime Minister Narendra Modi समाज के अंतिम और वंचित महिलाओं को आगे लाना चाहते हैं. भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को अवसर देती है. आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष ने घिनौना काम किया है. पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी महिला होते हुए भी बिल को रोकने का काम किया है. इसको लेकर देश की महिलाएं उग्र हैं और देश भर में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा.”

बिहार Government में मंत्री रामकृपाल यादव ने से बातचीत में कहा, “आज महिलाओं का ‘जन आक्रोश मार्च’ Patna में निकाला जा रहा है. कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम किया है. इन लोगों ने एक गंभीर गलती की है.”

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “आज हमारी बहनें Patna में बड़ा आक्रोश मार्च निकाल रही हैं. देश की बहनों को जैसे अपमानित किया गया. जिन नेताओं ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया है, उनके घर की महिलाएं भी आज दुखी हैं. यह विरोध सिर्फ Patna तक सीमित नहीं रहेगा जिलों और प्रखंडों तक जाएगा.”

जेडीयू नेता नेता श्रवण कुमार ने कहा, “पूरे देश में विरोध मार्च निकाले जाने चाहिए. राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करना जरूरी है. तभी महिलाओं के सम्मान और गरिमा की रक्षा की जा सकती है.”

ओपी/पीएम

Leave a Comment