
New Delhi, 2 मई . दिल्ली न्यायिक सेवा (डीजेएस) के एक अधिकारी का शव दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उनके आवास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला. Police ने Saturday को बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.
मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो उत्तर-पूर्वी जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) में सचिव के पद पर कार्यरत थे.
Police के अनुसार, अमन शर्मा ग्रीन पार्क मेन स्थित यू-4ए, प्रथम तल पर रहते थे. Saturday दोपहर करीब 1:45 बजे Police कंट्रोल रूम को सूचना मिली, जिसके बाद Police मौके पर पहुंची. यह सूचना मृतक के बहनोई शिवम ने दी थी, जो डिफेंस कॉलोनी के बी-ब्लॉक के निवासी हैं.
Police अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी भी न्यायिक अधिकारी हैं और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन Police सभी पहलुओं से जांच कर रही है.
सफदरजंग एन्क्लेव थाना के एक अधिकारी ने बताया कि अमन शर्मा के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है, ताकि किसी असामान्य गतिविधि का पता लगाया जा सके.
Police ने मृतक द्वारा कार्यालय और घर में इस्तेमाल किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर लिए हैं और उनका विश्लेषण किया जा रहा है.
इसके अलावा घर के आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले कोई आगंतुक आया था या कोई व्यक्ति उनके साथ था.
Police पड़ोसियों और मृतक के सहकर्मियों के बयान भी दर्ज कर रही है, ताकि यह समझा जा सके कि उन्हें यह कदम उठाने के लिए किस कारण ने मजबूर किया.
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अमन शर्मा पहले न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और सिविल जज के तौर पर भी सेवाएं दे चुके थे.
उन्होंने 2018 में पुणे के एक विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की थी और वर्ष 2021 में न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे. अक्टूबर 2025 में उन्होंने कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित उत्तर-पूर्वी जिले की डीएलएसए में पूर्णकालिक सचिव का पदभार संभाला था.
–
डीएससी