जमुई में एसएसबी के सर्च अभियान में जंगल से हथियार व विस्फोटक बरामद

जमुई 2 मई . बिहारर के जमुई जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. Saturday को को एसएसबी 16वीं वाहिनी जमुई के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में विशेष सर्च अभियान चलाया गया. यह अभियान समवाय प्रभारी निरीक्षक चाँद नश्कर के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर संचालित किया गया.

जानकारी के अनुसार, ई-समवाय जन्मस्थान कैंप की टीम ने स्थानीय Police बल के साथ मिलकर गंभीरा पहाड़ स्थित लोधा पानी क्षेत्र के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान लोधा पानी से करीब 1.5 किलोमीटर दक्षिण दिशा में घने जंगल के भीतर संदिग्ध सामग्री बरामद हुई.

बरामद सामग्री में एक शॉर्ट बैरल बोल्ट एक्शन राइफल, 8 एमएम के आठ खाली खोखे और दो सुतली बम शामिल हैं. सुरक्षा बलों ने बरामद हथियार और विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया.

अभियान के बाद सभी बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गरही थाने के सुपुर्द कर दिया गया है. Police मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये हथियार और विस्फोटक किस उद्देश्य से जंगल में छिपाकर रखे गए थे.

इस कार्रवाई को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियान से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना हुआ है.

इससे पहले दिसंबर 2025 जमुई में सर्च अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था. एसएसबी, जमुई Police और मुजफ्फरपुर Police की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की थी. Police के अनुसार सिमुलतला 16वीं वाहिनी एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि धोडपारन जंगली इलाके में नक्सलियों द्वारा विस्फोटक छिपाया गया है.

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार बर्मन के नेतृत्व में एसएसबी जवान और स्थानीय Police ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया था. इस दौरान देसी मास्केट ( लांग बैरल वाला ), तीन डेटोनेटर, अमोनियम नाइट्रेट लगभग 700 ग्राम, 8 एमएम कारतूस एक पीस, 12 बोर कारतूस दो पीस, 12 बोर का खोखा 5 पीस और पांच देसी हथगोला बम बरामद हुआ था.

ओपी/पीएम

Leave a Comment