परमवीर सिंह चीमा ने किया मुंबई आने के बाद अपने सबसे बड़े संघर्ष का खुलासा

Mumbai , 3 मई . Mumbai के ग्लैमर के पीछे छिपे संघर्ष की कहानी अक्सर नए कलाकारों की जुबानी सामने आती रहती है. हाल ही में Actor परमवीर सिंह चीमा ने इस मायानगरी में टिके रहने और अपनी पहचान बनाने की असली चुनौती पर खुलकर बात की. परमवीर के अनुसार, आर्थिक गुजारे से कहीं बड़ी जंग अपने हुनर को साबित करने और सही मौके के इंतजार की है.

Actor परमवीर सिंह चीमा ने से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक, Mumbai आने वाले किसी भी नए कलाकार के लिए सबसे बड़ी मुश्किल अपने टैलेंट को साबित करना और फिर इंडस्ट्री में टिके रहना है.

जब उनसे पूछा गया कि Mumbai आने के बाद सबसे बड़ी चुनौती क्या होती है – अपनी काबिलियत साबित करना या बस गुज़ारा करना?” तो उन्होंने जवाब दिया, “बिल्कुल अपना टैलेंट साबित करना. बाकी सब उसी का हिस्सा है.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे यह भी लगता है कि जब आप अपना टैलेंट साबित कर देते हैं, तब भी उसका सही फल मिलना आसान नहीं होता. कई बार इसमें बहुत समय लग जाता है. यहां तक कि जिन लोगों ने अपना हुनर दिखा दिया है, उन्हें भी काम के लिए इंतज़ार करना पड़ता है.”

‘बॉर्डर 2’ के एक्टर ने आगे कहा, “इसलिए अपना टैलेंट साबित करना और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाए रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है.”

परमवीर “सपने बनाम एवरीवन सीजन 2” में नज़र आ रहे हैं, जिसका प्रीमियर 1 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ है. इस वेब सीरीज़ को द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने बनाया है, जबकि इसे अमब्रिश वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है.

यह कहानी दो लोगों के सपनों की है, जो अलग-अलग दुनिया में अपने लक्ष्य पाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशांत (जिसका किरदार परमवीर निभा रहे हैं) Mumbai की कठिन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है, वहीं जिमी (जिसे अमब्रिश वर्मा निभा रहे हैं) रियल एस्टेट और राजनीति की कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली दुनिया में संघर्ष कर रहा है.

हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर में दिखाया गया है कि प्रशांत अपने सपनों को पूरा करने के लिए Mumbai जाता है. दूसरी ओर, जिमी, जिसने अपनी रियल एस्टेट कंपनी खड़ी कर ली है, उसे भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

सीरीज़ का प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “सपनों का पीछा करना आसान है, लेकिन उन्हें निभाना आसान नहीं… नया सीजन, 1 मई.”

एएस/

Leave a Comment