कर्नाटक: मैसूर में प्राइवेट फोटो लीक होने के बाद शादी से दो पहले महिला और उसके माता-पिता ने की आत्महत्या

मैसूर (कर्नाटक), 22 जून . कर्नाटक के मैसूर जिले में शादी से दो दिन पहले महिला और उसके माता-पिता ने आत्महत्या कर ली. प्राइवेट फोटो और वीडियो लीक होने के बाद परिजनों ने आत्मघाती कदम उठाया.
मरने वालों की पहचान रक्षिता और उसके माता-पिता शिवन्ना और नागरत्ना के तौर पर हुई है. वे टी. नरसीपुरा तालुक के केम्पैयानहुंडी गांव के रहने वाले थे. रक्षिता की 24 जून को शादी होनी थी.
यह घटना वरुण Police स्टेशन के इलाके में हुई. Police उस आरोपी की तलाश कर रही है, जिसने कथित तौर पर रक्षिता की प्राइवेट फोटो और वीडियो लीक किए थे.
शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी की पहचान उल्लास गौड़ा के तौर पर हुई है. Police ने बताया कि परिवार ने यह कदम तब उठाया, जब उल्लास गौड़ा ने रक्षिता की प्राइवेट फोटो और वीडियो उसके होने वाले पति को भेज दिए थे.
Police ने बताया कि आरोपी परिवार को जानता था और कभी-कभी उनके घर आता-जाता था. गांव और उस परिवार में मातम छा गया है, जहां रक्षिता की शादी की तैयारी चल रही थी. परिवार वालों का आरोप है कि उल्लास गौड़ा ने शादी तोड़ने के इरादे से यह सामग्री फैलाई थी.
Police इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी को प्राइवेट फोटो और वीडियो कैसे मिले? परिवार ने आरोपी पर लड़की को परेशान करने का भी आरोप लगाया है.
इस घटना से ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है और उन्होंने उल्लास गौड़ा की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. खबरों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने Police को शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए ले जाने से रोक दिया और मांग की है कि पहले आरोपी को गिरफ्तार किया जाए.
Police ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि 10 जून को मांड्या जिले में 65 वर्षीय कपड़े व्यापारी ने कथित तौर पर पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी. उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें बढ़ते कर्ज, लोन चुकाने के दबाव और व्यापार में नुकसान का जिक्र था, जिसे उसने राज्य की मुफ्त बस यात्रा योजना से जोड़ा था. मरने वालों की पहचान प्रभाकर (65), पत्नी ज्योति (55) और उनके बेटे संतोष (28) के तौर पर हुई थी.
वहीं, मार्च 2026 में 27 साल के एक व्यक्ति ने बढ़ते कर्ज के कारण अपनी मां और बहन का गला रेत दिया और अपने भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसने खुद भी अपनी जान देने की कोशिश की. आरोपी मोहन गौड़ा पर अपनी मां आशा (55) और बहन वर्षिता (34) की हत्या करने और वर्षिता के 11 साल के बेटे मयंक को घायल करने का आरोप है.
–
डीकेपी/


