
जमशेदपुर, 3 जुलाई . करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की नाइट क्लब के बाहर हुई हत्या और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में एनडीए (भाजपा-जदयू) के आह्वान पर Friday को आयोजित ‘जमशेदपुर बंद’ का शहर और आसपास के इलाकों में व्यापक असर देखने को मिला.
प्रमुख बाजारों में कारोबार पूरी तरह ठप रहा, सार्वजनिक परिवहन प्रभावित हुआ और अधिकांश निजी शिक्षण संस्थानों ने एहतियातन अवकाश घोषित कर दिया. बंद के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छह थाना क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए.
बंद समर्थक सुबह से ही सड़कों पर उतर आए. साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, मानगो और गोलमुरी जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों की अधिकांश दुकानें बंद रहीं. छोटे प्रतिष्ठानों से लेकर बड़े व्यावसायिक संस्थानों तक कारोबार पूरी तरह प्रभावित रहा. कई व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद का समर्थन किया. बंद के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू और विधायक सरयू राय सहित भाजपा के कई नेता कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरे और शांतिपूर्ण बंद की अपील की.
बंद का असर यातायात पर भी पड़ा. शहर में बसों और ऑटो-रिक्शा का परिचालन प्रायः ठप रहा. आदित्यपुर और गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियों की बसों को भी बंद समर्थकों ने रोक दिया, जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारी समय पर कार्यस्थल नहीं पहुंच सके. हालांकि एंबुलेंस, दवा की दुकानें और अन्य आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया.
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, मानगो और एमजीएम थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू की गई. संवेदनशील इलाकों में Police बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गई. यह बंद 27 जून की देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन पब एंड बार के बाहर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह पर हुए जानलेवा हमले और 29 जून को इलाज के दौरान उनकी मौत के विरोध में बुलाया गया था.
आरोप है कि Police की मौजूदगी में हमलावरों ने हिमांशु सिंह को पीसीआर वाहन के पास से खींचकर धारदार हथियारों से हमला किया था. घटना के बाद राज्य Government ने पूर्वी सिंहभूम के तत्कालीन एसएसपी और सरायकेला-खरसावां के एसपी को हटा दिया है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी समेत चार Policeकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं और डबल डाउन बार को भी सील कर दिया गया है.
Police ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि शेष फरार आरोपियों की तलाश में Jharkhand, बिहार और Odisha में छापेमारी जारी है.
–
एसएनसी/एसके