
Lucknow, 18 मई . धार भोजशाला विवाद को लेकर महंत राजूदास ने मौलाना अरशद मदनी और मुस्लिम पक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने मंदिर-मस्जिद विवाद, हिंदुत्व, ईंधन की बढ़ती कीमतों और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. साथ ही पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की.
से बातचीत में महंत राजूदास ने मौलाना अरशद मदनी को लेकर कहा कि वे देश को बांटना चाहते हैं और पूरे देश में इस्लाम लागू करना चाहते हैं. वह शरिया कानून लाना चाहते हैं जबकि कई इस्लामिकों मुल्कों में भी शरिया कानून नहीं है. इसीलिए उन्होंने कहा कि कयामत तक इस्लाम जिंदा रहेगा. इस्लाम का जन्म 1400 साल पहले हुआ था, 2000 साल ही इस्लाम की उम्र है. अब इस्लाम 400 साल और रहेगा.
धार भोजशाला मामले पर उन्होंने कहा कि कोई अंधा व्यक्ति भी आकृति देखकर बता देगा कि वह मंदिर है. अगर मस्जिद में शंख, गदा और देवी-देवताओं के प्रतीक चिन्ह हों, तो विरोध क्यों? फिर हर मस्जिद में मूर्ति रख लेनी चाहिए.
उन्होंने कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि काशी और मथुरा समेत 30 हजार से अधिक मंदिरों को तोड़ा गया था. आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े थे, इसलिए मुस्लिमों को आगे आकर इन जगहों को हिंदुओं को सौंप देना चाहिए.
महंत राजूदास ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि हिंदुस्तान का मुसलमान आक्रांताओं के समर्थन में क्यों खड़ा होता है. मस्जिद और मंदिर हिंदू और मुसलमान का विषय नहीं है. विषय यह है कि हिंदुत्व और हिंदू संस्कृति को मिटाने के लिए मंदिरों को तोड़ा गया था.
ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर उन्होंने कहा कि यह वैश्विक संकट है. यह सिर्फ India का विषय नहीं है. कोरोना काल के वक्त देश के Prime Minister ने दूसरे देशों को दवाइयां भेजी थीं. जब हमारे देश में तेल नहीं है और दूसरे देशों से तेल लाना पड़ता है, तो ऐसी स्थिति में कीमतें बढ़ेंगी ही. हमें ईंधन बचाने की कोशिश करनी चाहिए.
पेपर लीक को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए महंत राजूदास ने कहा कि पेपर लीक करने वालों को गोली मार देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई भी पेपर लीक नहीं होना चाहिए. देश का युवा मेहनत करता है और पेपर लीक हो जाए, यह ठीक नहीं है. इसमें शामिल लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
–
एएमटी/डीएससी