
उलानबातर, 22 जून . दो दिवसीय दौरे पर मंगोलिया पहुंचे India के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने Monday को राजधानी उलानबातर में President उखना खुरेलसुख से मुलाकात की. इससे पहले विदेश मंत्री अपनी मंगोलियाई समकक्ष बी बत्सेत्सेग से भी मिले थे.
जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इन मुलाकातों का ब्योरा दिया. President से मिलने की खुशी जताते हुए उन्होंने कहा, “President उखना खुरेलसुख से मुलाकात गौरवमयी और महत्वपूर्ण रही. मैंने India की President द्रौपदी मुर्मु और Prime Minister Narendra Modi की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं.”
जयशंकर ने आगे कहा, ” President उखना की पिछले वर्ष की India यात्रा ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति दी है. President उखना का विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ाने का सुझाव सराहनीय है. उनका कथन की सबसे गहरी मित्रता आध्यात्मिक मित्रता होती है- से मैं पूरी तरह सहमत हूं.”
इससे पहले अपनी मंगोलियाई समकक्ष बी बत्सेत्सेग के साथ की बैठक का भी एक्स पर जिक्र किया. इस बैठक में दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति को लेकर समीक्षा की गई.
बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि India और मंगोलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और दोनों देशों के संबंधों में “आत्मीयता, मजबूती और संभावनाएं” दिखाई देती हैं. उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान विकास परियोजनाओं, क्षमता निर्माण, शिक्षा, संस्कृति, सुरक्षा और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग की समीक्षा की गई.
विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा कि उन्हें मंगोलिया पहुंचकर खुशी हुई और वे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए सार्थक वार्ताओं की उम्मीद करते हैं.
India और मंगोलिया के बीच राजनयिक संबंध 1955 में स्थापित हुए थे. India उन शुरुआती देशों में शामिल था जिन्होंने मंगोलिया के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित किए और संयुक्त राष्ट्र तथा गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) की सदस्यता में उसका समर्थन किया.
मंगोलिया की यात्रा के बाद जयशंकर दक्षिण कोरिया जाएंगे, जहां वे अपने समकक्ष से वार्ता करेंगे और जेजू फोरम फॉर पीस एंड प्रॉस्पेरिटी में मुख्य भाषण देंगे.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, मंगोलिया के बाद जयशंकर 24 और 25 जून को दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे चू ह्यून के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और वैश्विक मंच पर India का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे.
–
केआर/