Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

गोवा में दुर्गा पूजा की रौनक, एक्ट्रेस लिसा रे ने अपनी जुड़वां बेटियों संग बंगाली पूजो बाड़ी के दर्शन किए

गोवा में दुर्गा पूजा की रौनक, एक्ट्रेस लिसा रे ने अपनी जुड़वां बेटियों संग बंगाली पूजो बाड़ी के दर्शन किए

Mumbai , 19 अक्टूबर . Actress लिसा रे ने गोवा में दुर्गा पूजा के जश्न की एक झलक दिखाई. उन्होंने बताया कि कैसे पास के एक गांव में बंगाली समुदाय के लोग इस त्योहार के लिए एक साथ आए और उन्होंने मिलकर एक ‘पूजो बाड़ी’ (पूजा स्थल) तैयार किया.

महाष्टमी के मौके पर इंस्टाग्राम पर लिसा ने बताया कि वह अपनी जुड़वां बेटियों के साथ व्यस्त थीं, जिन्हें वह प्यार से अपनी ‘छोटी देवियां’ कहती हैं.

उन्होंने बताया कि इन बच्चियों ने गोवा के अलग-अलग पंडालों में अपनी प्रस्तुति दी. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “शुभ महाष्टमी. इस पूजा में मैं अपनी ‘छोटी देवियों’ के साथ व्यस्त रही, जिन्होंने प्रदर्शन कला और संस्कृति अकादमी, गोवा के साथ गोवा के कई पंडालों में परफॉर्म किया. मां के लिए की गई इस प्रस्तुति में अपना पूरा दिल और जान लगाने के लिए मौमिता पाल को धन्यवाद.”

उन्होंने बताया कि गोवा के एक पड़ोसी गांव में बंगाली समुदाय ने इस साल ‘आमंदर पूजा’ नाम से एक ‘पूजा बाड़ी’ तैयार की है. लिसा के अनुसार, इस आयोजन में दुर्गा पूजा के कई पहलू, जैसे बच्चों का खेलना-कूदना, भोग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, आपसी जुड़ाव, भक्ति और भावनाएं, देखने को मिले.

उन्होंने कहा, “इस साल, गोवा के एक पास के गांव में बंगाली समुदाय ने एक बहुत ही सुंदर ‘पूजा बाड़ी’—आमंदर_पूजा—तैयार की है. इसमें इस उत्सव के सबसे खास पहलू, बच्चों की भागदौड़, स्वादिष्ट भोग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक जुड़ाव, भक्ति और भावनाएं, देखने को मिलते हैं.”

लिसा ने social media पर अपने दोस्तों द्वारा शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों के जरिए भी इस उत्सव की झलकियां दिखाईं. उन्होंने अपने फॉलोअर्स से कहा कि वे ध्यान से देखें, ताकि उन्हें पीले कपड़ों में उनकी जुड़वां बेटियां नजर आ सकें. वीडियो में उनकी जुड़वां बेटियां पीले कपड़ों में दुर्गा पूजा के दौरान अन्य बच्चों के साथ नाचती हुई दिखाई दे रही हैं.

सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट का समापन ‘शुभ शारदीया’ के साथ किया.

इससे पहले लिसा रे ने अपनी बंगाली जड़ों के साथ अपने गहरे जुड़ाव के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया कि कैसे दुनियाभर के अलग-अलग शहरों में दुर्गा पूजा मनाने से उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने में मदद मिली.

इंस्टाग्राम पर उन्होंने गोवा में इस त्योहार को मनाने के बारे में एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया. रे ने टोरंटो में दुर्गा पूजा मनाते हुए बड़े होने के अपने अनुभवों को भी याद किया और बताया कि बाद में उन्हें हांगकांग और Dubai जैसी जगहों पर भी वैसा ही उत्सव का माहौल देखने को मिला.

लिसा ने लिखा था, “ढाक की आवाज. एक ऐसी जानी-पहचानी लय जो यादों से भी कहीं गहरे उतर जाती है. और बस इसी तरह, मां यहां आ जाती हैं. इस साल गोवा में षष्ठी, बोधन और अधिवास मनाने को लेकर बहुत खुश हूं. मेरे नए घर में बंगाल का एक छोटा सा हिस्सा. मैं टोरंटो में दुर्गा पूजा मनाते हुए बड़ी हुई हूं और इन सालों में मुझे मां हांगकांग, Dubai और जहां भी जिंदगी मुझे ले गई, वहां मिलीं. शहर अलग हैं, समुदाय अलग हैं, लेकिन दिल में उठने वाली वह जानी-पहचानी भावना बिल्कुल एक जैसी है.”

–

एससीएच/वीसी

Share