जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया : कांग्रेस

New Delhi, 21 अगस्त . कांग्रेस सांसद और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी Friday को दिल्ली के संसद मार्ग Police स्टेशन पहुंचे. बताया गया कि वे जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में हुए आंदोलनों के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल से प्रभावित साहिल के मामले में जानकारी लेने और First Information Report दर्ज कराने की मांग को लेकर Police अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान Police स्टेशन के बाहर कांग्रेस नेताओं और Police के बीच तीखी नोकझोंक और हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.

राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने दावा किया कि साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे लगे हैं और उसकी आंख में तीन छर्रे लगे हैं. उन्होंने कहा कि एम्स की रिपोर्ट में भी शरीर में बड़ी संख्या में छर्रे होने की बात दर्ज है. उन्होंने कहा कि Friday सुबह भी वे एक Police स्टेशन गए थे, जहां से उन्हें दूसरे थाने जाने के लिए कहा गया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष को लगातार परेशान किया जा रहा है.

कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने भी इस पूरे मामले को लेकर Government और Police प्रशासन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जांच अपनी जगह जारी रहेगी लेकिन सबसे पहले यह पता लगना चाहिए कि कथित तौर पर कील लगी लाठियों के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था. क्या इस कार्रवाई का आदेश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था या किसी और ने. अगर इस तरह की कार्रवाई का आदेश गृह मंत्री की ओर से दिया गया था, तो छात्रों पर हुए कथित बर्बर हमले की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए.

Madhya Pradesh में कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने भी इस मुद्दे पर Government और दिल्ली Police को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि एक नौजवान की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पैलेट गन के छर्रे लगे हैं. जिस युवक के साथ इतना गंभीर घटनाक्रम हुआ, उसके बाद भी न्याय के लिए पीड़ितों और छात्रों को भटकना पड़ रहा है. यदि First Information Report दर्ज नहीं की गई और राहुल गांधी की मांग पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस Madhya Pradesh के सभी Police थानों का घेराव करेगी.

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भी राहुल गांधी के संसद मार्ग थाने पहुंचने को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि साहिल के वकील की मांग है कि इस मामले में First Information Report दर्ज की जाए. यह कोई सामान्य First Information Report नहीं है बल्कि Police की कथित गैरकानूनी कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े मामले में विशेष First Information Report है. कांग्रेस पिछले दो घंटे से First Information Report दर्ज करने की मांग कर रही है लेकिन अभी तक उनकी मांग स्वीकार नहीं की गई है.

उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है और संभव है कि गृह सचिव, दिल्ली Police कमिश्नर और गृह मंत्री से भी बात की गई होगी लेकिन कांग्रेस को अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. इस मामले में राहुल गांधी का रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि जब तक First Information Report दर्ज नहीं होती, तब तक वे Police स्टेशन से नहीं जाएंगे.

पीएसके/पीएम

Leave a Comment