रांची में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़े पैमाने पर तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

रांची, 21 अगस्त . रांची Police ने नशीले मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. Police ने इनके पास से प्रतिबंधित कफ सिरप की 570 बोतलें और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

Police के अनुसार, आरोपी कफ सिरप को ऊंचे दाम पर रांची के अलग-अलग इलाकों में बेचते थे. Police के मुताबिक, 20 अगस्त को वरीय Police अधीक्षक को सूचना मिली थी कि रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित हाजी चौक के पास कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए Police अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में Police उपाधीक्षक अजय आर्यन के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. Police टीम ने सूचना के आधार पर रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली, बोस नगर स्थित केयरिंग हैंड्स अस्पताल के पास एक सुनसान स्थान पर छापेमारी की.

Police के अनुसार, मौके पर तीन संदिग्ध पांच कार्टून में रखे कफ सिरप की डिलीवरी देने के लिए मौजूद थे. Police ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान पांच कार्टून से 100 मिलीलीटर की कुल 570 बोतल विंग्स ओनेरेक्स कोडीन कफ सिरप बरामद की गई. Police ने तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के जिपुवा मुरपा निवासी वहाजुल अंसारी, रांची के रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक सिमलिया निवासी शहनवाज अंसारी और रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली, सिमलिया निवासी नईम अंसारी के रूप में हुई है.

नईम अंसारी का स्थायी पता खूंटी जिले के मेलाटांड़ का बताया गया है. Police का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रांची के विभिन्न इलाकों में प्रतिबंधित कफ सिरप को ऊंचे दाम पर अवैध रूप से बेचने की बात बताई है. Police अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कफ सिरप की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है. छापामारी दल में Police उपाधीक्षक अजय आर्यन के अलावा दलादली टीओपी, ठाकुरगांव थाना, पुंदाग ओपी और रातू थाना के Police पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

एसएनसी/एमएस

Leave a Comment