
नोएडा, 21 अगस्त . नोएडा के थाना सेक्टर-39 Police ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिल, घटना में इस्तेमाल एक वैगनार कार और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं. बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.
Police के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन कैब सेवा के दौरान नोएडा और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में घूमकर सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर लेते थे. Police के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को थाना सेक्टर-39 Police टीम ने गोदरेज बिल्डिंग के पीछे स्टेलर ग्रीन पार्क जाने वाले रोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि प्रताप, विमल शाक्य उर्फ सूर्या, प्रशांत सिंह और दीपांशु के रूप में हुई है.
Police का कहना है कि गिरोह के सदस्य वैगनार कार से इलाके में घूमते थे. इस दौरान वे सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों को चिन्हित करते और बाद में मौका देखकर उन्हें चोरी कर लेते थे. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी करने के बाद मोटरसाइकिलों को तत्काल बेचने के बजाय वे उन्हें अलग-अलग स्थानों पर झाड़ियों अथवा सुनसान जगहों पर छिपाकर रखते थे. इसके बाद जरूरत पड़ने पर आम लोगों को मजबूरी की कहानी बताकर कम कीमत में चोरी की बाइक बेच देते थे.
Police के मुताबिक आरोपी नोएडा के अलावा दिल्ली, Haryana और चंडीगढ़ में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. Police ने आरोपियों के पास से अलग-अलग राज्यों और जिलों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. इनमें टीवीएस, स्प्लेंडर, टीवीएस राइडर, टीवीएस स्पोर्ट्स और टीवीएस अपाचे जैसी बाइक शामिल हैं. बरामद वाहनों में दिल्ली, चंडीगढ़, Haryana और उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली मोटरसाइकिलें शामिल हैं.
इनमें एक टीवीएस बाइक दिल्ली के अशोक नगर, एक स्प्लेंडर चंडीगढ़ सेक्टर-36, एक स्प्लेंडर दिल्ली के लोदी नगर और एक अपाचे थाना सेक्टर-39 नोएडा से संबंधित मामले में चोरी की गई थी. इसके अलावा गुरुग्राम, बदरपुर दिल्ली समेत अन्य स्थानों से चोरी की गई बाइक भी बरामद हुई हैं. Police जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में सात-सात मुकदमे दर्ज हैं. इनमें वाहन चोरी से संबंधित मामले नोएडा, दिल्ली, चंडीगढ़ और गुरुग्राम में दर्ज हैं.
Police अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और चोरी के वाहनों को खरीदने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में रवि प्रताप की उम्र 26 वर्ष, विमल शाक्य उर्फ सूर्या की 23 वर्ष, प्रशांत सिंह की 21 वर्ष और दीपांशु की 23 वर्ष बताई गई है. सभी आरोपी मूल रूप से मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग इलाकों में किराये पर रह रहे थे.
Police ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज किया है. Police के मुताबिक बरामदगी और पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वालों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है.
–
पीकेटी/पीएम