
नोएडा, 21 अगस्त . नोएडा के थाना फेस-1 Police ने वाहन चोरी और मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, स्नैचिंग/चोरी के दो मोबाइल फोन, चोरी की घटना से प्राप्त 1200 रुपए और एक अवैध चाकू बरामद किया है.
Police के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर वाहन चोरी करता था और चोरी किए गए वाहनों का इस्तेमाल मोबाइल फोन छीनने की वारदातों में करता था.
Police के अनुसार 21 अगस्त 2026 को थाना फेस-1 Police टीम ने सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले की पटरी के पास से आरोपी अमन सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी कल्याणपुरी, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाल रंग की स्कूटी बरामद हुई. जांच में सामने आया कि यह स्कूटी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से चोरी की गई थी.
Police की पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल स्नैचिंग की कई घटनाओं का खुलासा किया. आरोपी ने बताया कि वह चोरी की स्कूटी और अन्य वाहनों को बदल-बदलकर मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं को अंजाम देता था. बरामद दो मोबाइल फोन में से एक रेडमी मोबाइल फोन 20 अगस्त 2026 को दिल्ली के कोंडली पुल के पास से छीना गया था, जबकि दूसरा मोबाइल फोन फेस-1 क्षेत्र की रेडलाइट, दिल्ली से छीना गया था.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि उसने सैमसंग मोबाइल फोन सेक्टर-2, नोएडा से छीना था. बाद में इस मोबाइल फोन को गाजीपुर मंडी के पास एक राह चलते व्यक्ति को करीब 4,000 रुपए में बेच दिया था. Police ने इस रकम में से आरोपी के पास बचे 1,200 रुपए भी बरामद किए हैं. Police जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ थाना फेस-1 नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग और बरामदगी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं. इसके अलावा दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में भी वाहन चोरी और चोरी के सामान की बरामदगी से संबंधित मुकदमा दर्ज बताया गया है.
Police के मुताबिक आरोपी का तरीका यह था कि वह पहले सुनसान या कम भीड़भाड़ वाले स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करता था. इसके बाद चोरी किए गए वाहन से अलग-अलग इलाकों में घूमकर राह चलते लोगों को निशाना बनाता और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाता था. वारदात के बाद Police की पकड़ से बचने के लिए वह वाहन बदल देता था. थाना फेस-1 Police ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है.
वहीं, मोबाइल स्नैचिंग से संबंधित पूर्व में मामला दर्ज है. दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज बताया गया है. Police अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी व स्नैचिंग की अतिरिक्त घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है. साथ ही बरामद मोबाइल फोन और स्कूटी के संबंध में भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
पीकेटी/एमएस