Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
टेलीविजन,मनोरंजन

शूटिंग के दौरान क्या खाती हैं निहारिका चौकसे? अभिनेत्री ने शेयर किया अपना फूड सीक्रेट

शूटिंग के दौरान क्या खाती हैं निहारिका चौकसे? Actress ने शेयर किया अपना फूड सीक्रेट

Mumbai , 27 जुलाई . टेलीविजन इंडस्ट्री की Actress निहारिका चौकसे इन दिनों सीरियल ‘तुम से तुम तक’ में अपने काम को लेकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं. Actress ने के साथ बातचीत में बताया कि वे खाने की बहुत शौकीन हैं.

Actress ने बताया कि अक्सर व्यस्त शेड्यूल की वजह से उनका खाना देर से बनता है या तो खराब हो जाता है. उन्होंने जोर देते हुए बताया कि टेलीविजन इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत की जाती है और मॉनसून में यह चुनौती और बढ़ जाती है.

उन्होंने कहा, “मैं खाने की बहुत शौकीन हूं. आमतौर पर मैं अपने साथ सूखे क्रैनबेरी और कुछ भुजिया रखती हूं और मुझे हमेशा कुछ न कुछ खाने की ज़रूरत होती है. हाल ही में, मैं प्याज, खीरा, टमाटर और नींबू के रस के साथ चना जोर गरम भी खा रही हूं. हम सभी सेट पर शॉट्स के बीच समय बिताते हुए एक साथ इसका मजा लेते हैं.”

टेलीविजन इंडस्ट्री में व्यस्त और लंबे शूटिंग शेड्यूल के बीच खानपान को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. जब Actress से पूछा गया कि लंबे शूटिंग घंटों के दौरान वह अपनी डाइट कैसे मेंटेन करती हैं, तो उन्होंने कहा, “सच कहूं तो मैं अक्सर अपना ब्रेकफास्ट छोड़ देती हूं क्योंकि शूटिंग शेड्यूल की वजह से मेरा डिनर अक्सर बहुत देर से होता है. लोग कहते हैं कि आपको डिनर शाम 7:00 बजे तक खत्म कर लेना चाहिए, लेकिन हमारा पैक-अप तो बहुत देर से होता है. तो जाहिर है, मैं देर से खाती हूं. मैं अभी भी हेक्टिक रूटीन के बावजूद बैलेंस्ड डाइट बनाए रखने की पूरी कोशिश करती हूं.”

Actress इन दिनों सीरियल ‘तुम से तुम तक’ में अनु शर्मा के किरदार में नजर आ रही हैं. शो को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है. यह शो मिडिल-क्लास जिंदगी की बारीकियों को दिखाता है, जिसमें परिवार के रिश्ते और सपने से लेकर परंपरा और आधुनिकता के बीच बैलेंस बनाना शामिल है, जो इसे दर्शकों के बीच सच में पसंदीदा बनाता है.

–

एनएस/एएस

Share