Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

‘इंडियन आइडल’ के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की

‘इंडियन आइडल’ के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की

Mumbai , 17 नवंबर . Actress उर्मिला मतोंडकर हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ में गेस्ट के तौर पर शिरकत की. शो में उन्होंने संगीत की विरासत और इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री को आकार देने वाले कलाकारों की सराहना की.

शो में उर्मिला ने हिंदी सिनेमा से अपने पर्सनल कनेक्शन के बारे में बात की और बताया कि कैसे म्यूजिक पर्दे पर इमोशन्स और कहानियों को जिंदा करने में अहम भूमिका निभाता है.

उर्मिला ने कहा, “इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न का हिस्सा बनना मेरे लिए काफी पर्सनल रहा है. हिंदी सिनेमा के जादू को करीब से देखने के बाद मैं जानती हूं कि म्यूजिक किसी फिल्म को कितनी गहराई से बदल सकता है, किसी पल को खास बना सकता है और कहानी खत्म होने के बाद भी लोगों के दिलों में बस सकता है.”

Actress ने गानों की महत्ता पर बात करते हुए कहा, “कई बार कोई विजुल्स वो बात नहीं कह पाते हैं, जो आवाज कह जाती है. जैसे, किसी सीन में दुख, प्यार या खुशी दिखाया जा रहा हो लेकिन जब उस पर एक अच्छा गाना बजता है, तो वो फीलिंग सीधे दिल तक पहुंच जाती है. इसीलिए म्यूजिक हमारी फिल्मों का इतना जरूरी हिस्सा है और जब हम उन पुराने गायकों को फिर से स्टेज पर लौटते देखते हैं, तो अपनी पुरानी यादें ताजा करते हैं.”

उन्होंने कहा, “पुराने गायकों की आवाजें दर्शकों की यादों का हिस्सा रही हैं और उन्हें फिर से एक साथ देखना ऐसा लगा जैसे टैलेंट, म्यूजिक और इंडियन आइडल फैमिली का एक खूबसूरत रीयूनियन देख रही हूं.”

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ Saturday और Sunday को रात 8:00 बजे प्रसारित होता है. इसमें जाने-माने गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया मुख्य जज के रूप में नजर आ रहे हैं और शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं.

इसमें हिमेश रेशमिया के साथ इंडियन आइडल के 24 पुराने और जाने-माने कंटेस्टेंट्स (महारथी सिंगर्स) ने हिस्सा लिया. इनमें अभिजीत सावंत, अमित सना, सलमान अली, सायली कांबले, ऋषि सिंह, पवनदीप राजन और सलमान अली जैसे लोकप्रिय चेहरे शामिल हैं. इन कंटेस्टेंट्स ने आपस में जोड़ियां बनाकर डिएट्स प्रस्तुत किए, जिनका मूल्यांकन आपसी (पीयर स्कोर) और एक गुप्त जज के स्कोर के आधार पर हुआ.

–

एनएस/पीएम

Share