दिल्ली में इमारत गिरने से 3 वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताया

New Delhi, 17 नवंबर . दिल्ली के शाहदरा इलाके में इमारत ढहने की घटना में तीन वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने Tuesday को यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में चार अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी हादसे पर शोक जताया है.
दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में इमारत गिरने की सूचना मिलते ही Police और बचाव दल मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया.
अधिकारियों के अनुसार, मलबे में छह लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी. अधिकारियों ने बताया, “सूचना प्राप्त होते ही Policeकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. कैट एंबुलेंस की सहायता से मलबे में फंसे सभी छह लोगों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए हेडगेवार अस्पताल भेजा गया.”
हालांकि, डॉक्टरों ने तीन वर्षीय बच्ची और 30 वर्षीय पिंटू को मृत घोषित कर दिया. घायलों की पहचान लड्डू उर्फ देवांश (27), विकेश (35), आकाश (25) और दलीप उर्फ डिम्पा (22) के रूप में हुई है. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
अधिकारियों ने बताया कि मृतक और घायल सभी लोग किरायेदार थे तथा जिस इमारत में वे रह रहे थे, उसके मालिक सुरेंद्र सिंह हैं.
Police ने कहा, “मामले की आगे जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.” घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
वहीं, दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. Chief Minister स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुई हैं. उन्होंने संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक बहुमंजिला इमारत ढहने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी. चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के निकट गली सितारा में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत 5 नवंबर को ढह गई थी.
इसके बाद दिल्ली Police, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की संयुक्त टीमों ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया था.
Police ने इमारत के मालिक सैमुल्लाह उर्फ अयूब को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा, फरीदाबाद के सिरोही गांव से तीन ठेकेदारों को भी पकड़कर गिरफ्तार किया गया था.
–
पीएम


