Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर 175 गीगावाट हुई

India की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर 175 गीगावाट हुई

New Delhi, 17 नवंबर . India की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में सौर ऊर्जा की सबसे अधिक हिस्सेदारी है. देश की स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता 2014 में 2.82 गीगावाट से बढ़कर 31 अक्तूबर, 2026 तक लगभग 175 गीगावाट हो गई है. इस तरह इसमें करीब 62 गुना वृद्धि दर्ज की गई है. यह जानकारी Tuesday को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई.

India ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 44.61 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जो पिछले वित्त वर्ष में जोड़ी गई 23.83 गीगावाट क्षमता के मुकाबले लगभग दोगुनी है. वित्त वर्ष 2026-27 में देश अब तक 24.29 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ चुका है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की रफ्तार बने रहने को दिखाता है.

India के सौर विनिर्माण क्षेत्र में भी तेजी से विस्तार हुआ है. सौर मॉड्यूल की विनिर्माण क्षमता 2014 में 2.3 गीगावाट से बढ़कर 31 मार्च 2026 तक लगभग 172 गीगावाट हो गई और जून 2026 तक यह बढ़कर 192 गीगावाट पहुंच गई.

बयान में कहा गया, “स्थापित क्षमता, घरेलू विनिर्माण और विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा को अपनाने में वृद्धि इस क्षेत्र के बढ़ते विस्तार को दर्शाती है. नीतिगत समर्थन, बुनियादी ढांचे का विकास और नागरिकों की भागीदारी इस बदलाव को गति दे रहे हैं. सौर ऊर्जा,ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, आर्थिक विकास को समर्थन देने और जलवायु संबंधी लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है.”

India ने 2025 के दौरान 37 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी. इस मामले में देश ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा विकास बाजार बनकर उभरा.

बड़े पैमाने की परियोजनाओं का देश की कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता में 133 गीगावाट का योगदान है. इसमें हाइब्रिड परियोजनाओं का सौर ऊर्जा घटक भी शामिल है. प्रमुख परियोजनाओं में Rajasthan का भड़ला सोलर पार्क, कर्नाटक का पावागड़ा सोलर पार्क और आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम तथा कुरनूल सोलर पार्क शामिल हैं.

बिजली ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर सिस्टम का योगदान 34.97 गीगावाट है. शेष क्षमता ऑफ-ग्रिड सौर ऊर्जा प्रणालियों से आती है. हाइब्रिड परियोजनाओं में सौर ऊर्जा के साथ बैटरी स्टोरेज या अन्य ऊर्जा स्रोतों को जोड़ा जाता है, जबकि ऑफ-ग्रिड सिस्टम उन क्षेत्रों में बिजली उपलब्ध कराते हैं, जो बिजली ग्रिड से जुड़े नहीं हैं.

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत नवंबर 2026 तक लगभग 65 लाख घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके थे. Government ने जुलाई 2026 तक 28,024 करोड़ रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता वितरित की थी, जबकि नवंबर 2026 तक 21 लाख से अधिक परिवारों ने शून्य बिजली बिल आने की जानकारी दी.

अक्टूबर 2026 तक Government ने देशभर में 56 सोलर पार्कों को मंजूरी दी थी, जिनकी कुल स्वीकृत क्षमता 39,461 मेगावाट है.

इन उपलब्धियों को 2 से 5 नवंबर तक New Delhi में आयोजित India रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो (बीआरईएसई) 2026 के दौरान प्रमुखता से दिखाया गया. इस आयोजन में 130 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें नीति निर्माता, निवेशक, उद्योग जगत के अधिकारी और शोधकर्ता शामिल थे.

–

एबीएस

Share