पश्चिम बंगाल : कांग्रेस अध्यक्ष ने एक चरण में चुनाव की मांग की, मतदाता सूची में गड़बड़ी पर आंदोलन की चेतावनी

कोलकाता, 27 फरवरी . पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर Political बयानबाजी तेज है. Supreme Court के आदेश के बाद 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होने वाली है. पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर Government ने Friday को से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी.

कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर Government ने से बात करते हुए कहा, “वास्तविक मतदाता का नाम सूची में होना चाहिए. किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए. अगर ऐसा होगा तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरेगी. पार्टी गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाएगी और इसके खिलाफ आंदोलन करेगी. हमने चुनाव आयोग से साफ कहा है कि अगर किसी वास्तविक मतदाता का सूची में नाम नहीं है और प्रदेश में चुनाव संपन्न हो जाए, तो ऐसा बंगाल में नहीं होना चाहिए. सभी लोग ऐसी मतदाता सूची चाहते हैं, जिसमें कोई भी गलती नहीं हो. इसके लिए चुनाव आयोग को जितना समय चाहिए, उतना समय लेना चाहिए था.”

उन्होंने कहा, “भाजपा और टीएमसी दोनों पार्टियां बाइनरी राजनीति कर रहे हैं. अगर 10-12 फेज में चुनाव होगा, तो यह एक मतदाता को दूसरी जगह भेजेंगे. लेकिन अगर एकसाथ चुनाव होगा, तो वे दूसरी जगह भेज नहीं पाएंगे, यह सीधी बात है. भाजपा और टीएमसी दोनों वोट की चोरी करते हैं. अंतर बस इतना है कि एक गुंडे-बदमाशों के दम पर वोट चोरी करता है, जबकि दूसरा चुनाव आयोग के सहारे करता है. ऐसे में अगर एक दिन में वोट पड़ेगा, तो उन्हें मुश्किल होगी.”

उन्होंने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा सीबीआई केस में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपChief Minister मनीष सिसोदिया को बरी करने के फैसले का स्वागत किया और भाजपा पर विपक्षियों के ऊपर दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया.

शुभंकर Government ने कहा, “भाजपा हमेशा गलत तरीके से विपक्ष के ऊपर दबाव डालने की कोशिश करता है. वही चीज अरविंद केजरीवाल के साथ भी हुई. अब उन्हें क्लीन चिट मिल गई, जिससे यह साबित हो गया कि भाजपा ने उन पर झूठा केस लगाया था. लोगों को जानना चाहिए कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा कितना नीचे गिर सकता है. देश की पूरी जनता भाजपा की असलियत देख रही है.”

एससीएच/एमएस

Leave a Comment