
Mumbai , 27 फरवरी . कनाडा के Prime Minister मार्क कार्नी Friday को India पहुंचे. यह उनका चार दिवसीय दौरा है. Mumbai पहुंचते ही मार्क कार्नी ने India को “दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था” बताया और ऐसे साझेदारी संबंध स्थापित करने की इच्छा जताई, जिससे कनाडा के कामगारों और व्यवसायों के लिए नए मौके खुलें.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्नी ने लिखा, “India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है. अभी मैं Mumbai पहुंचा हूं. यहां मेरी व्यापारिक नेताओं से मुलाकात होगी. हम ऐसी साझेदारियां बनाएंगे जो कनाडाई कामगारों और व्यवसायों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेंगी.”
Prime Minister कार्नी ने आगे कहा, “Maharashtra Government के प्रोटोकॉल और मार्केटिंग मंत्री जयकुमार रावल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. भारत-कनाडा पार्टनरशिप साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच मजबूत संबंधों और अलग-अलग क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर आधारित है.”
कनाडाई पीएम कार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी के साथ अपने पहले आधिकारिक दौरे पर Mumbai पहुंचे. यह उनका बतौर Prime Minister पहला India दौरा है, जोकि 27 फरवरी से दो मार्च तक चलेगा. Mumbai पहुंचने पर Maharashtra के प्रोटोकॉल और मार्केटिंग मंत्री जयकुमार रावल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.
यहां Prime Minister कार्नी Mumbai में व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भारतीय और कनाडाई सीईओ, उद्योग और वित्त विशेषज्ञों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों तथा India में स्थित कनाडाई पेंशन फंड के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.
विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “India की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर Mumbai पहुंचे कनाडा के Prime Minister मार्क कार्नी का हार्दिक स्वागत है. यह यात्रा भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.”
Prime Minister कार्नी Mumbai में अपना काम पूरा करने के बाद, कार्नी Sunday शाम को New Delhi पहुंचेंगे. दो मार्च को हैदराबाद हाउस में Prime Minister Narendra Modi के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत करेंगे.
विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था, “दोनों नेता भारत-कनाडा सामरिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे, जो कनानास्किस (जून 2025) और जोहान्सबर्ग (नवंबर 2025) में हुई उनकी पिछली बैठकों पर आधारित है. वे व्यापार और निवेश, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, कृषि, शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार तथा जन-से-जन संबंधों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में जारी सहयोग की भी समीक्षा करेंगे.”
दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श करेंगे और New Delhi में भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भाग लेंगे.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत-कनाडा के द्विपक्षीय संबंधों को नॉर्मल बनाने के एक महत्वपूर्ण चरण में हो रही है. दोनों नेताओं की आगामी बैठक सकारात्मक गति और भविष्योन्मुखी साझेदारी के साझा दृष्टिकोण को पुनः पुष्ट करने का अवसर प्रदान करेगी.
Mumbai पहुंचने से पहले जारी बयान में कनाडाई Prime Minister कार्यालय ने कहा कि India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और वैश्विक व्यापार व प्रौद्योगिकी का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. वर्ष 2024 में India कनाडा का वस्तुओं और सेवाओं के क्षेत्र में सातवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार 30.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया.
पिछले नवंबर जोहान्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान Prime Minister मोदी ने कार्नी से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही थी. Prime Minister मोदी ने कहा था कि India और कनाडा के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने की व्यापक संभावनाएं हैं.
उन्होंने बैठक के बाद social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमने 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार के लिए 50 अरब अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य निर्धारित किया है. कनाडाई पेंशन फंड भी भारतीय कंपनियों में गहरी रुचि दिखा रहे हैं.”
–
एवाई/डीएससी