
Patna, 5 मार्च . राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने Thursday को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से राज्यसभा के लिए नामांकन किया. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए Chief Minister नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर खुशी जताई.
नामांकन के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “राज्यसभा के लिए मैंने पर्चा दाखिल किया है. मेरे लिए खुशी की बात है कि बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार भी मेरे साथ राज्यसभा जाएंगे. कुल पांच उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (एनडीए) की ओर से नामांकन किया है. सभी की जीत सुनिश्चित है. चुनाव की कुछ औपचारिकताएं हैं, जो की जाएंगी, लेकिन सभी पांचों लोगों की जीत सुनिश्चित है.”
उन्होंने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा, “नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार की सेवा की है. वह अब दिल्ली जाकर बिहार की सेवा करेंगे, जिससे बिहार और आगे बढ़ेगा. मेरे लिए बहुत खुशी की बात है. मैं इसलिए ज्यादा प्रसन्न हूं कि एक ही सदन में बड़े भाई (नीतीश कुमार) के साथ काम करने का मौका मिलेगा. बिहार में काम करते हुए उन्होंने जो अनुभव किया है, अब हमें उस अनुभव का भी लाभ मिलेगा. हम सभी उनके ही नेतृत्व में बिहार के राज्यसभा में जाकर वहां से बिहार के हक की बात करेंगे.”
उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा पर कहा, “हम पहले भी निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग करते रहे हैं और आज भी कर रहे हैं, लेकिन यह फैसला नीतीश कुमार, निशांत कुमार और जदयू को लेना है.”
उन्होंने बिहार के अगले Chief Minister के सवाल पर कहा, “अभी नीतीश कुमार Chief Minister हैं, वो जब इस्तीफा देंगे, तो अगले Chief Minister के बारे में सवाल होना चाहिए.”
कुशवाहा ने जदयू कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर कहा, “यह स्वाभाविक है कि इतने दिनों तक जब Chief Minister का सानिध्य जदयू के कार्यकर्ताओं को मिला है तो ऐसे में लोगों का भावनात्मक रूप से उनसे जुड़ाव है. ऐसे में थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन इस पर अलग से कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है.”
उन्होंने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार को हाईजैक करने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा, “तेजस्वी यादव की जमीन पहले ही खिसक चुकी है. वे बौखलाहट में बयान देते रहते हैं.”
–
एससीएच/डीकेपी