बेंगलुरु बोरिंग अस्पताल हादसे पर सख्त हुए सीएम, बारिश से पहले एहतियाती इंतजाम के निर्देश

Bengaluru, 30 अप्रैल . Bengaluru के बोरिंग अस्पताल में भारी बारिश के दौरान दीवार गिरने से सात लोगों की मौत के बाद कर्नाटक Government ने सख्त रुख अपनाया है. Chief Minister की ओर से इस हादसे के बाद ग्रेटर Bengaluru अथॉरिटी के आयुक्तों की बैठक बुलाई गई, जिसमें बारिश शुरू होने से पहले एहतियाती इंतजाम सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए.

Chief Minister की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बोरिंग अस्पताल में भारी बारिश के कारण कंपाउंड ढहने से सात लोगों की मौत के बाद Thursday को ग्रेटर Bengaluru अथॉरिटी के आयुक्तों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मानसून से पहले सुरक्षा उपायों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए.

बैठक में उपChief Minister डी.के. शिवकुमार, विधायक रिजवान अरशद, मुख्य सचिव डॉ. शालिनी रजनीश, जीबीए आयुक्त महेश्वर राव, Chief Minister के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंजुम परवेज समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

इस बीच, कर्नाटक लोकायुक्त के न्यायमूर्ति बी.एस. पाटिल ने Thursday को हादसे वाली जगह का दौरा कर स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए. इस हादसे में एक बच्ची समेत सात लोगों की मौत हुई थी. उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग से भी घटना पर रिपोर्ट मांगी है.

गौरतलब है कि Wednesday को तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के बीच अस्पताल की कंपाउंड वॉल गिर गई थी, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

मौके का निरीक्षण करने के बाद न्यायमूर्ति पाटिल ने कहा कि इस हादसे की जिम्मेदारी Bengaluru की नागरिक एजेंसियों पर तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में स्वत: मामला दर्ज कर रहे हैं और यह जांच केवल इस घटना तक सीमित नहीं रहेगी.

उन्होंने कहा कि राज्य और Bengaluru शहर में इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए. इसके लिए सभी इलाकों और वार्डों में सार्वजनिक पहुंच वाले कमजोर ढांचों की पहचान कर समाधान निकाला जाना चाहिए. संबंधित अधिकारियों को बुलाकर जिम्मेदारी तय की जाएगी और आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि हर साल भारी बारिश होती है, इसलिए Bengaluru की नागरिक एजेंसी और अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि वे पहले से सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करते. शुरुआती तौर पर साफ है कि इस जिम्मेदारी में लापरवाही हुई है.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment