बिनपुर विधानसभा सीट: भाजपा के डॉ. प्रनत टुडु 22,977 वोटों से विजयी

New Delhi, 4 मई . पश्चिम बंगाल के बिनपुर विधानसभा सीट से भाजपा के डॉ. प्रनत टुडु ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने 22,977 वोटों से टीएमसी की बीरबाहा हंसदा को मात दी है.

डॉ. प्रनत टुडु को 1,07,238 वोट मिले थे, जबकि बीरबाहा हंसदा को 84,261 वोट मिले. वहीं तीसरे स्थान पर सीपीआई (एम) के रबीन्द्रनाथ सरदार रहे, जिन्हें 5,619 वोट मिले. कांग्रेस चौथे स्थान पर रही और उसके उम्मीदवार गोलापी सारेन को 2,040 वोट मिले.

इस सीट पर भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और अंत में इस सीट पर भी भाजपा ने अपना परचम लहराया है.

बिनपुर विधानसभा सीट पर पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने देबनाथ हांसदा को चुनावी मैदान में उतारा था. देबनाथ हांसदा को 1,00,277 वोट मिले थे. दूसरे स्थान पर भाजपा के पालन सारेन थे. पालन सारेन को 60,783 वोट मिले थे. भाजपा और टीएमसी, दोनों ने इस बार उम्मीदवार बदला.

झाड़ग्राम जिले की विधानसभा सीट बिनपुर किसी दौर में लेफ्ट की मजबूती मानी जाती थी. हाल के वर्षों में यह सीट काफी उतार-चढ़ाव वाली रही. यहां ज्यादातर ग्रामीण और ट्राइबल मतदाता हैं.

वर्ष 1951 में बिनपुर विधानसभा सीट बनी थी. वर्ष 1951 और 1957 में यह दो सदस्य वाली सीट थी. यहां से पहले कांग्रेस और फिर सीपीआई ने जीत दर्ज की. तब से सीपीआई (एम) ने इस सीट को पांच बार, सीपीआई ने तीन बार, कांग्रेस ने तीन बार (आखिरी बार 1967 में), रीजनल Jharkhand पार्टी ने चार बार और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दो बार जीता है.

बता दें कि एसआईआर ने बिनपुर में Political मुकाबले में अनिश्चितता की एक नई परत जोड़ी. इस चुनाव क्षेत्र में मुस्लिम आबादी बहुत कम होने के बावजूद 13,182 नाम आधिकारिक तौर पर मौत, डुप्लीकेशन और माइग्रेशन जैसे कारणों से मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, लेकिन जाति या समुदाय के हिसाब से कोई ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया. बीते 10 वर्षों से भाजपा यहां तेजी से बढ़ी है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment