राम मंदिर चढ़ावा मामला: आठ आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए, रिमांड की तैयारी में पुलिस

अयोध्या, 26 जून . राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों को Friday को अदालत में पेश किए जाने के बाद तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. Police अब आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड लेने की तैयारी कर रही है और Monday को उन्हें दोबारा अदालत में पेश कर Police कस्टडी की मांग करेगी.

Police के अनुसार, मोहर्रम अवकाश के चलते सभी आरोपियों को स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया. तीन दिन बाद आरोपियों को फिर अदालत में पेश किया जाएगा.

इस मामले में Thursday को अयोध्या कोतवाली में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की तहरीर पर First Information Report दर्ज की गई थी. मुकदमे में मंदिर व्यवस्था से जुड़े रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट कर्मचारी अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ल और सेवानिवृत्त बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव को नामजद किया गया है. सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

मामले की विवेचना Police क्षेत्राधिकारी आशुतोष त्रिपाठी कर रहे हैं. Police का कहना है कि पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की परतें खोली जाएंगी तथा यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

जांच एजेंसियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रत्येक आरोपी की भूमिका अलग-अलग स्तर पर सामने आई है. इनमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की भूमिका विशेष रूप से जांच के दायरे में है. Police अब यह भी पता लगाएगी कि आरोपियों को किस स्तर पर सहयोग मिला, गणनाकर्मियों की नियुक्ति किन सिफारिशों पर हुई और चढ़ावे की गणना एवं बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों तथा कर्मचारियों की क्या जिम्मेदारी बनती है.

Police अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और कथित अनियमितताओं की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर दर्ज मुकदमे के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है.

विकेटी/डीएससी

Leave a Comment