
New Delhi, 5 मार्च . केंद्र Government ने Thursday को Supreme Court कॉलेजियम की सिफारिश के बाद जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को मद्रास हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) नियुक्त करने को मंजूरी दे दी.
केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि President द्रौपदी मुर्मु ने India के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद केरल हाई कोर्ट के जज जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को मद्रास हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है. यह नियुक्ति उनके पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी.
Supreme Court के कॉलेजियम ने 26 फरवरी को हुई अपनी बैठक में जस्टिस धर्माधिकारी को मद्रास हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की थी. कॉलेजियम की अगुवाई India के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत कर रहे थे.
जस्टिस धर्माधिकारी का मूल (पैरेंट) हाई कोर्ट Madhya Pradesh हाई कोर्ट है और फिलहाल वे केरल हाई कोर्ट में जज के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें मद्रास हाई कोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव के 5 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
9 जुलाई 1966 को रायपुर में जन्मे जस्टिस धर्माधिकारी को अप्रैल 2016 में Madhya Pradesh हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश (एडिशनल जज) नियुक्त किया गया था. बाद में 17 मार्च 2018 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश (परमानेंट जज) बना दिया गया.
जज बनने से पहले जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने Madhya Pradesh हाई कोर्ट में करीब 24 साल तक वकील के रूप में काम किया. इस दौरान उन्होंने सिविल, क्रिमिनल और संवैधानिक मामलों में प्रैक्टिस की.
पिछले साल उनका तबादला Madhya Pradesh हाई कोर्ट से केरल हाई कोर्ट में कर दिया गया था. अप्रैल 2025 में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर बताया था कि India के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद President ने संविधान के अनुच्छेद 222 के तहत उनके तबादले को मंजूरी दे दी है.
Supreme Court की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया था कि Supreme Court कॉलेजियम ने 20 मार्च, 24 मार्च और 3 अप्रैल 2025 को हुई बैठकों में जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को Madhya Pradesh हाई कोर्ट से केरल हाई कोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी.
–
डीएससी