पाकिस्तान : यूएस-ईरान प्रतिनिधियों के लिए वीजा-फ्री बोर्डिंग की सुविधा, कई लेवल पर सुरक्षा की व्यवस्था

New Delhi, 10 अप्रैल . Pakistan के उप-Prime Minister और विदेश मंत्री इशाक डार ने Friday को बताया कि इस्लामाबाद में होने वाली ‘अमेरिका-ईरान वार्ता’ में सम्मिलित होने वाले प्रतिनिधियों के लिए वीजा-मुक्त बोर्डिंग की सुविधा दी गई है. इस संबंध में विमानन कंपनियों (एअरलाइंस) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

बता दें, Pakistan की मध्यस्थता से अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष के बाद दो हफ्ते के सीजफायर पर बात बनी है. अमेरिका-इजरायल संघर्ष को खत्म करने के मकसद से बातचीत के लिए इस हफ्ते के अंत में ईरान और अमेरिका के डेलीगेशन इस्लामाबाद पहुंचेंगे.

Pakistanी विदेश मंत्री ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक निर्देश साझा किया और कहा, “एयरलाइंस से अपील है कि वे ऐसे सभी लोगों को बिना वीजा के बोर्डिंग की इजाजत दें. Pakistan में इमिग्रेशन अथॉरिटी उन्हें वीजा ऑन अराइवल जारी करेंगी.”

अपने पोस्ट में इशाक डार ने इस्लामाबाद वार्ता 2026 के सिलसिले में यात्रा कर रहे सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया. इसमें दोनों देशों के पत्रकार भी शामिल हैं.

Pakistanी गृह मंत्रालय के अनुसार, गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने एक मीटिंग में विदेशी मेहमानों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. गृह मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, “अमेरिका-ईरान बातचीत होस्ट करना Pakistan के लिए सम्मान की बात है.” उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेहमाननवाजी के लिए हर मुमकिन कदम उठाने और आने वाले डेलीगेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

नकवी ने कहा, “गृह मंत्रालय के साथ एक कंट्रोल रूम बनाया गया है.” Pakistanी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह तय किया गया कि रेड जोन पूरी तरह से सील रहेगा और सिर्फ संबंधित लोगों को ही एंट्री मिलेगी. इससे ठीक एक दिन पहले, नकवी ने Pakistan में अमेरिकी राजदूत नैटली बेकर के साथ मीटिंग में उन्हें आने वाले मेहमानों के लिए “फुलप्रूफ” सुरक्षा उपायों का भरोसा दिलाया था.

डॉन ने बताया कि बातचीत से पहले, अधिकारियों ने दोनों शहरों में कड़े सुरक्षा उपाय किए हैं, जिसमें 10,000 से ज्यादा Police और सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं.

Pakistanी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कई स्तर पर किए गए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सेना करेगी. इसमें रेंजर्स जैसे पैरामिलिट्री फोर्स और इस्लामाबाद और पंजाब Police मदद करेगी.

केके/एएस

Leave a Comment