
क्वेटा, 10 अप्रैल . बलूचिस्तान के तुर्बत में एक बलूच हथियारबंद समूह ने रोड ब्लॉक कर Pakistanी सेना पर हमला किया, जिससे गंभीर नुकसान हुआ.
सूत्रों के हवाले से द बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया कि यह हमला Thursday को हुआ. हमले से पहले उग्रवादी समूह ने तुर्बत के बाहरी इलाके में करीब तीन घंटे तक सड़क को ब्लॉक किया था, फिर पास के एक Police पोस्ट पर कब्जा कर हथियार अपने कब्जे में ले लिए.
इसके बाद जैसे ही छह वाहनों का एक सैन्य काफिला मशाल्लाह होटल के पास पहुंचा, उस पर घात लगाकर हमला किया गया. दोनों ओर से करीब 40 मिनट तक गोलीबारी चली. इस दौरान सेना के क्वाडकॉप्टर को भी निशाना बनाया गया. हमले में सुरक्षा बलों को हताहत और सामग्री का नुकसान होने की बात कही गई है, हालांकि नुकसान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.
हमलावरों ने इसी इलाके में शाहदाद होटल के पास एक संचार टावर और दो निगरानी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया.
अलग-अलग घटनाओं में बलूच लड़ाकों ने बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले के दश्त इलाके में दूसरा रोड ब्लॉकेड भी लगाया. इसके अलावा, सिबी टीचिंग अस्पताल के पास एक गैस पाइपलाइन विस्फोट में उड़ा दी गई, जिससे इलाके में गैस सप्लाई बाधित हो गई.
इसी बीच, Thursday शाम मस्तुंग जिले में एक सैन्य कैंप को ड्रोन से निशाना बनाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, स्पिलिंजी इलाके के मारो कुंड स्थित कैंप पर कई ड्रोन से हमला किया गया. इसमें Pakistanी सैनिकों को नुकसान पहुंचा, हालांकि हताहतों की संख्या की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.
यह घटना कालात जिले में सैन्य कैंप पर हुए एक अन्य ड्रोन हमले के बाद हुई है, जिसकी जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली थी. हाल के दिनों में बलूच उग्रवादी समूहों द्वारा Pakistanी सेना और Police पर हमले लगातार बढ़े हैं, जिससे भारी नुकसान और बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंची है.
वहीं, बलूचिस्तान में Pakistanी सुरक्षा बलों पर जबरन गुमशुदगी और न्यायेतर हत्याओं जैसे आरोप भी लगातार लगते रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.
–
केके/वीसी