एस जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री मोटेगी से की बात, होर्मुज स्ट्रेट और पश्चिम एशिया में तनाव स्थिति पर हुई चर्चा

New Delhi, 10 अप्रैल . India के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोटेगी से Friday को फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के खोलने को लेकर ताजा स्थिति पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने इसकी जानकारी दी. जापानी विदेश मंत्री ने अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान मारे गए भारतीयों के प्रति शोक जताया.

India के विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी से बात करके अच्छा लगा. पश्चिम एशिया में होर्मुज स्ट्रेट के जरिए अंतरराष्ट्रीय शिपिंग समेत विकास पर चर्चा हुई. लड़ाई में मारे गए भारतीयों के प्रति उनकी संवेदना के लिए शुक्रिया.”

वहीं जापानी विदेश मंत्री मोटेगी ने लिखा, “मैंने India के विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर बात की. हमने मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात, होर्मुज स्ट्रेट में नेविगेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने समेत हालात को स्थिर करने और ऊर्जा और संसाधनों की सप्लाई क्षमता की मजबूती बढ़ाने जैसे दूसरे मुद्दों पर बात की.” जापान के विदेश मंत्रालय ने भी यह जानकारी साझा की.

इससे ठीक एक दिन पहले भारतीय विदेश मंत्री ने मॉरीशस के Prime Minister डॉ नवीन रामगुलाम से मुलाकात की और India के Prime Minister Narendra Modi की तरह से शुभकामनाएं दी.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पोस्ट पर कहा, “मॉरीशस के Prime Minister डॉ. नवीन रामगुलाम से मिलकर खुशी हुई. Prime Minister Narendra Modi की ओर से शुभकामनाएं दीं. पिछले एक साल में हमारी व्यापक साझेदारी में उल्लेखनीय और ठोस प्रगति देखने को मिली है.”

विदेश मंत्री ने कहा, “हमने इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिनमें विकास सहयोग, स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण, मोबिलिटी, प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंध शामिल हैं. साथ ही पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों और उनके प्रभावों पर भी बात हुई.”

डॉ. जयशंकर ने कहा कि India और मॉरीशस की चिरस्थायी मित्रता के प्रति Prime Minister रामगुलाम की दृढ़ प्रतिबद्धता का हम तहे दिल से सम्मान करते हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉरीशस के Prime Minister डॉ. रामगुलाम के साथ विशेष बैठक के दौरान बातचीत के अहम पहलुओं की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

केके/एएस

Leave a Comment