
सूरत, 30 अप्रैल . Gujarat के सूरत में एक मई से शुरू होने वाले वाइब्रेंट Gujarat रीजनल कॉन्फ्रेंस की शुरूआत सीएम भूपेंद्र पटेल करेंगे. इस बात की जानकारी उपChief Minister हर्ष संघवी ने दी. उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम की मेजबानी के लिए Gujarat तैयार है. यह Gujarat की क्षेत्रीय ताकतों और असीमित औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच है.
‘रीजनल एस्पिरेशन, ग्लोबल एम्बिशन’ के मंत्र के साथ सूरत में आयोजित होने वाली ‘वाइब्रेंट Gujarat रीजनल कॉन्फ्रेंस’ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस मेगा इवेंट की पूर्व संध्या पर Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने आयोजन स्थल का जायजा लिया और दक्षिण Gujarat के प्रमुख उद्यमियों के साथ बैठक की.
मीडिया से बातचीत के दौरान हर्ष संघवी ने बताया कि दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत Chief Minister भूपेंद्र पटेल करेंगे. आयोजन के दौरान 18 से अधिक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किए जाएंगे. Chief Minister स्वयं विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों से ‘वन टू वन’ मुलाकात करेंगे. इस दौरान Gujarat Government के 10 से अधिक विभागों के उच्च अधिकारी सूरत में ही मौजूद रहेंगे, ताकि दक्षिण Gujarat के व्यापारियों और औद्योगिक संगठनों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा सके.
उपChief Minister ने कहा कि दक्षिण Gujarat को इस समिट से अभूतपूर्व लाभ होगा. कल बड़े पैमाने पर नए एमओयू होने की उम्मीद है.
उन्होंने बताया कि इस रीजनल समिट के लिए 5 देश पार्टनर कंट्री के तौर पर जुड़े हैं. कई देशों के राजदूत सूरत पहुंच चुके हैं और शहर के विकास कार्यों का अवलोकन कर रहे हैं. शाम को विदेशी प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक का भी आयोजन है, जिसमें दक्षिण Gujarat की संभावनाओं और विदेशी निवेश पर चर्चा होगी.
उन्होंने कहा कि मेरा पक्का मानना है कि Gujarat का हर नागरिक इस राज्य का ब्रांड एंबेसडर है. Gujarat का हर उद्योग भी एक ब्रांड एंबेसडर है. कई लोग सालों से Gujarat से जुड़े हुए हैं, उन्होंने यहां अपने कारोबार स्थापित किए हैं, और अपने उद्यमों के साथ-साथ अपनी निजी तरक्की में भी बढ़ोतरी देखी है और उनके साथ जुड़े हजारों लोगों ने भी. यही मेरे असली ब्रांड एंबेसडर हैं. मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जो आने वाले दिनों में Gujarat में नए निवेश और वैश्विक साझेदारियां ला रहे हैं.
फेडरेशन ऑफ Gujarat वीवर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जीरावाला ने Government के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के माहौल के बीच 1300 करोड़ से अधिक की सब्सिडी सीधे खातों में आना टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए ‘बूस्टर डोज’ की तरह है. यह अन्य राज्यों में जाने वाले उद्योगों को एक कड़ा संदेश है कि Gujarat में निवेश सुरक्षित और पारदर्शी है.
दक्षिणी Gujarat चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने कहा कि सूरत और दक्षिण Gujarat के उद्योगपति बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि पहले ‘वाइब्रेंट Gujarat’ एक ही जगह आयोजित होता था, लेकिन अब इसे क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है. सूरत में होने वाले इस सम्मेलन के कारण, दक्षिण Gujarat के उद्योगों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन पर ध्यान दिया जाएगा और Government उन्हें सुलझाने का प्रयास करेगी. जो व्यक्तिगत उद्यमी अपना विस्तार करना चाहते हैं, वे भी ‘समझौता ज्ञापन’ पर हस्ताक्षर करेंगे, इससे उन्हें विकास का एक बेहतर खाका मिलेगा और Government भी उन पर अधिक बारीकी से ध्यान केंद्रित कर पाएगी. कुल मिलाकर, यह विकास और निवेश का एक सुनहरा अवसर है.
हरीश जोशी ने कहा कि वाइब्रेंट Gujarat एक बूस्टर है राज्य और देश, दोनों के लिए एक अहम बूस्टर. यह एक ऐसा मॉडल बन गया है जिसे India के दूसरे राज्यों ने भी अपनाया है. वाइब्रेंट Gujarat के फ़ायदे नागरिकों और उद्योगपतियों, दोनों को अच्छी तरह पता हैं. क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस के तरीक़े ने उद्योगों और Government के बीच के जुड़ाव को मज़बूत किया है, जिससे नीतिगत बदलावों और औद्योगिक मुद्दों को सुलझाने में मदद मिली है. इससे पूरे क्षेत्र में औद्योगिक विकास में काफ़ी तेज़ी आएगी. Government के सहयोग और Gujarat के लोगों की उद्यमी भावना के साथ, उद्योगों का विस्तार होगा, रोज़गार बढ़ेगा, टैक्स से होने वाली आय में इजाफा होगा और निर्यात में बढ़ोतरी होगी. यह Prime Minister Narendra Modi द्वारा परिकल्पित ‘विकसित India 2047’ के विजन के अनुरूप है.
–
डीकेएम/पीएम