राजस्थान: जैसलमेर में महिला का हत्यारा गिरफ्तार, पैसों के लालच में दिया घटना को अंजाम

जैसलमेर, 25 अप्रैल . Rajasthan के जैसलमेर जिले के झिंझिनयाली थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में Police ने महज 48 घंटे में बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पैसे के लालच में पड़ोसी युवक ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था.

दरअसल, 21 अप्रैल की रात बीरे की ढाणी निवासी हथुदेवी (50) घर में अकेली सो रही थीं. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला हेमसिंह (22) अवैध टोपीदार बंदूक लेकर उनके घर पहुंचा और खिड़की से सो रही महिला के सिर पर फायर कर दिया. गोली के छर्रे सिर और गले में धंसने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात के बाद आरोपी घबरा गया और चोरी नहीं कर सका. मामले को लूट का रूप देने के लिए उसने घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी कर करीब 8 किलोमीटर दूर ले जाकर लावारिस छोड़ दिया. अगली सुबह 22 अप्रैल को मृतका का पति अमराराम जब शादी समारोह से लौटकर अपने ट्यूबवेल (खेत) पहुंचा तो पत्नी का शव देखकर स्तब्ध रह गया.

सूचना पर Police मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और विशेष टीमों का गठन किया जाकर जांच के निर्देश दिए गए. जांच के दौरान आरोपी हेमसिंह Police के साथ रहकर मदद का दिखावा करता रहा. साथ ही सबूत मिटाने की भी कोशिश करता रहा. उसने रेत में पैरों और ट्रैक्टर के निशान तक मिटाने का प्रयास किया, लेकिन Police की नजरों से बच नहीं सका.

Police अधीक्षक अभिषेक शिवहरे प्रेसवर्ता आहूत कर इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जैसलमेर से करीब 100 किमी दूर झिनझिनयाली थाना क्षेत्र के बीरे की ढाणी में 21 अप्रैल की रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था. 22 अप्रैल को सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और टीमें बनाकर अनुसंधान शुरू किया गया.

Police पड़ताल में आरोपी हेम सिंह संदिग्ध लगा, वारदात के समय घटनास्थल पर हेमसिंह की लोकेशन ने संदेह को और गहरा कर दिया. इसके पश्चात Police द्वारा उससे सख्ती से पूछताछ की जाने पर उसने जुर्म को कबूल किया.

एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि आरोपी हेम सिंह शराब का आदी है, और उस पर अत्यधिक कर्ज है. पड़ोसी के घर में रखे 5-6 लाख रुपए की कीमत के जीरे को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई थी. पूर्व में भी जीरे की खरीद-फरोख्त को लेकर उसका मृतका के पति अमराराम से विवाद भी हुआ था.

आरोपी ने लूट का नाटक रचने के लिए ट्रैक्टर चोरी किया था, लेकिन मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी हेमसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल Police द्वारा अवैध हथियार बरामदगी के प्रयास जारी हैं.

एमएस/

Leave a Comment