उत्तराखंड : सीएम पुष्कर धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया रसोई गैस आपूर्ति का जायजा

देहरादून, 24 मार्च . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Wednesday को गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर, रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया. इसकी जानकारी Chief Minister कार्यालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी.

Chief Minister धामी ने सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से कहा कि अभी गैस का बहुत अधिक संकट नहीं है, फिर भी आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो देशवासियों को इस बार भी कोरोना काल की तरह एकजुटता के साथ इस चुनौती का सामना करना होगा.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति के बारे में पूछा, इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि सप्लाई में थोड़ा कमी तो आई है, लेकिन फिलहाल गैस लगातार मिल रही है. रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि वो गैस की खपत कम करने के लिए तंदूर का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं.

Chief Minister ने भी इस पहल को सराहते हुए, प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने कहा कि अभी गैस की आपूर्ति हो रही है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government आपूर्ति सुचारू रखने के लिए पूरा प्रयास कर रही है.

उन्होंने सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ ही आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो देश एकजुटता से इस चुनौती का सामना करेगा. जिस तरह कोरोना काल में देश ने एकजुटता का परिचय दिया था, उसी तरह के धैर्य का परिचय इस बार भी जरूरी है.

Chief Minister धामी ने आगे कहा कि गैस के विकल्प के तौर पर इंडक्शन सहित अन्य विकल्पों का प्रयोग किया जा सकता है. Government हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए तैयार है.

Chief Minister ने आवास परिसर में शहद निष्कासन कार्य किया. उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि Chief Minister आवास परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में 3-बी गार्डन विकसित करने की दिशा में कार्य किए जाएं. Chief Minister ने कहा कि उत्तराखंड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं. राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए.

एसके/एबीएम

Leave a Comment