तेलंगाना में नई क्षेत्रीय पार्टी का ऐलान, के. कविता बोलीं-तेलंगाना के मुद्दे रहेंगे प्राथमिकता

हैदराबाद, 24 अप्रैल . तेलंगाना की राजनीति में एक नया मोड़ आने जा रहा है. तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के. कविता ने अपनी नई Political पार्टी के लॉन्च से पहले कई बड़े ऐलान किए हैं.

के. कविता ने से कहा कि तेलंगाना अब एक नई क्षेत्रीय पार्टी को देखने जा रहा है. India राज्यों का एक संघ है और जब तक राज्य मजबूत नहीं होंगे, तब तक देश का विकास भी संभव नहीं है. राज्यों का विकास क्षेत्रीय पार्टियों के जरिए ही बेहतर तरीके से हो सकता है, यह मेरा विश्वास है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी नई पार्टी का मुख्य फोकस तेलंगाना राज्य और उससे जुड़े मुद्दों पर रहेगा. साथ ही, वे राष्ट्रीय स्तर के उन मुद्दों पर भी अपनी राय रखेंगी, जिनका सीधा असर तेलंगाना पर पड़ता है.

Political रिश्तों को लेकर भी कविता ने साफ रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर सभी को माफ कर दिया है लेकिन राजनीति में अब उनका रास्ता अलग है. के. कविता ने कहा, “मैं कभी भी India राष्ट्र समिति (बीआरएस) में वापस नहीं जाऊंगी और न ही उनके साथ काम करना चाहूंगी.

के. कविता ने अपनी प्राथमिकताओं को भी सामने रखा. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है, जिसके लिए वे पहले भी लड़ चुकी हैं और आगे भी संघर्ष जारी रखेंगी. इसके अलावा, उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग दोहराई (जो राजनीति, शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र तीनों में लागू हो).

उन्होंने कहा, यह मेरा वादा है कि मैं इन मुद्दों के लिए लगातार लड़ूंगी. ये ऐसे राष्ट्रीय मुद्दे हैं, जिन पर हर राज्य को अपनी स्पष्ट राय रखनी चाहिए. आगामी चुनावों को लेकर के. कविता ने आत्मविश्वास भी जताया. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी अगली Government बनाएगी और इसके लिए उन्हें किसी गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी.

हालांकि, उन्होंने कहा कि Government बनने के बाद केंद्र में जो भी Government होगी, चाहे वह भाजपा हो या कोई अन्य दल, उनके साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे जाएंगे.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment