
New Delhi, 5 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi और Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला समेत देश के प्रमुख नेताओं ने पूर्व Union Minister रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे.
Prime Minister Narendra Modi ने Sunday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पूर्व Union Minister रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया. जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे.”
Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने पोस्ट किया, “पूर्व Union Minister और पद्मभूषण से अलंकृत रामविलास पासवान की जयंती पर उनकी स्मृतियों को नमन. सामाजिक न्याय और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा उनका सार्वजनिक जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “उनका पूरा सार्वजनिक जीवन सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के संघर्ष के प्रति समर्पित रहा. रामविलास पासवान ने मानवीय संवेदनाओं को सदैव सर्वोपरि रखा और नीति-निर्माण को प्रक्रिया में भी यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी न्याय, अवसर और सम्मान मिल सके. मैं उनकी स्मृति को नमन करता हूं.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “रामविलास पासवान का पूरा जीवन गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहा. आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए लंबा संघर्ष किया तथा अनेक यातनाएं सहीं. लोकतंत्र और राष्ट्रनिर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “लोकप्रिय राजनेता, पूर्व Union Minister और पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं. राष्ट्र सेवा और समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए आपने जो पुनीत कार्य किए, उसके लिए आपको सदैव याद किया जाएगा.”
–
डीसीएच/