Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राजनीति,राष्ट्रीय

नालसर छात्रों के एनरोलमेंट पर बीसीआई का यू-टर्न, चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा बोले- मामला पूरी तरह खत्म

नालसर छात्रों के एनरोलमेंट पर बीसीआई का यू-टर्न, चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा बोले- मामला पूरी तरह खत्म

New Delhi, 14 अगस्त . बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के चेयरमैन और BJP MP मनन कुमार मिश्रा ने नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के छात्रों के वकालत के लिए एनरोलमेंट पर रोक से जुड़े विवाद को पूरी तरह खत्म बताया है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को भेजा गया पत्र जारी होने के करीब 30 मिनट के भीतर ही वापस ले लिया गया था और उस पर कभी अमल नहीं हुआ.

BJP MP मनन कुमार मिश्रा ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि पत्र को लेकर बार काउंसिल के सभी सदस्यों ने आधी रात को बैठक की और मामले पर विस्तार से चर्चा की. इसके बाद पत्र तत्काल वापस लेने का फैसला किया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि अब इस मामले में कोई जांच नहीं होगी और पत्र की कोई वैधानिक या व्यावहारिक अहमियत नहीं है.

बीसीआई चेयरमैन ने कहा, “अगर किसी को भी, जिसमें सीजेपी भी शामिल हैं, कोई कन्फ्यूजन है, तो मैं आपके जरिए यह साफ करना चाहता हूं कि यह मामला पूरी तरह से खत्म और बंद हो चुका है. कोई जांच नहीं होगी.”

उन्होंने छात्रों के अधिकारों की रक्षा को बीसीआई की प्राथमिकता बताया. मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया का मकसद देश के युवाओं के हितों की रक्षा करना है. उन्होंने अभिजीत दिपके और सौरव दास का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों के हितों को लेकर बीसीआई और उनके उद्देश्य में कोई अंतर नहीं है.

मनन कुमार मिश्रा ने विरोध-प्रदर्शन और छात्रों के भविष्य को लेकर उठाई जा रही चिंताओं पर भी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि किसी भी विरोध के कारण छात्रों का भविष्य खतरे में डालने का सवाल ही नहीं उठता. उनके मुताबिक, केंद्र Government के स्तर पर सीजेपी के लोगों के साथ बातचीत के बाद सभी First Information Report वापस लेने का फैसला किया गया और अब कहीं भी कोई मामला लंबित नहीं है.

उन्होंने कहा कि छात्रों को आम तौर पर निर्दोष माना जाता है और बीसीआई भी इसी दृष्टिकोण पर कायम है. मिश्रा ने दोहराया कि निर्दोष छात्रों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. मनन कुमार मिश्रा ने साफ किया कि वापस लिया गया पत्र लागू नहीं हुआ और छात्रों के खिलाफ किसी कार्रवाई या जांच का कोई सवाल नहीं है.

–

एसएके/एएस

Share