
कोलकाता, 24 जून . पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कालिगंज में पिछले साल हुई नाबालिग बच्ची तमन्ना खातून की हत्या के मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई की. पश्चिम बंगाल Police ने Wednesday को जानकारी दी कि Tuesday देर रात इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
यह मामला जून 2025 की उस दर्दनाक घटना से जुड़ा है, जिसमें एक Political जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई थी.
Police के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान सबित शेख और जियारुल शेख के रूप में हुई है. ये दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे. Police को इनके ठिकाने की पुख्ता जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि दोनों को Wednesday को नादिया जिले की अदालत में पेश किया जाएगा और Police उनकी रिमांड की मांग करेगी.
यह घटना 23 जून को उस समय हुई थी जब कालिगंज विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे थे. उस चुनाव में टीएमसी की उम्मीदवार अलिफा अहमद की भारी जीत हुई थी. जीत के बाद निकाली जा रही विजय जुलूस के दौरान कथित तौर पर कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने नाबालिग बच्ची तमन्ना खातून के घर पर कच्चे बम फेंके थे, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.
तमन्ना खातून का परिवार सीपीएम समर्थक बताया गया था. बाद में उसकी मां सबीना इयास्मीन शेख ने हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कालिगंज सीट से सीपीएम उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें टीएमसी की अलिफा अहमद ने लगातार दूसरी बार हरा दिया.
इस मामले में राज्य प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. Police अधिकारी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार थे और गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ा गया है.
उधर, Chief Minister द्वारा तमन्ना की मां से मुलाकात के बाद यह कार्रवाई और तेज मानी जा रही है. Tuesday को Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया था. इसके लगभग 12 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई.
तमन्ना की मां सबीना इयास्मीन शेख ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए Chief Minister का आभार व्यक्त किया. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि Chief Minister ने की उनकी बातों को ध्यान से सुना और न्याय का आश्वासन दिया था, जिसके बाद Police ने तेजी से कार्रवाई की.
वहीं, Chief Minister ने विधानसभा में चर्चा के दौरान कहा कि राज्य Government महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.
–
वीकेयू/एएस