ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, बोले- ‘नहीं माने तो हर पावर प्लांट और ब्रिज कर देंगे तबाह’

वाशिंगटन, 19 अप्रैल . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया है. सीजफायर उल्लंघन का आरोप ईरान पर लगाते हुए कहा है कि अगर डील नहीं की तो देश का हरेक पावर प्लांट और ब्रिज तबाह कर दिया जाएगा.

ट्रंप ने Sunday को ट्रुथ सोशल पर धमकी दी. उन्होंने ईरान पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि ईरान में Saturday को गोली बरसा उन्होंने सीजफायर एग्रीमेंट को पूरी तरह से नकारा है. दावा किया कि उनमें से कई गोलियां एक फ्रेंच शिप और यूनाइटेड किंगडम के एक मालवाहक जहाज पर निशाना साधकर चलाई गईं.

अमेरिकी President ने इसके साथ ही इस्लामाबाद में बातचीत की पुष्टि की. कहा कि उनके प्रतिनिधि Monday शाम को Pakistan जाएंगे.

इसके साथ ही ट्रंप ने होर्मुज बंद करने के आईआरजीसी के दावे की भी खिल्ली उड़ाई. उनके अनुसार, ईरान की ये बात अजीब है क्योंकि अमेरिकी नाकेबंदी के चलते पहले ही स्ट्रेट बंद है और ऐसा करके वो अमेरिका की ही मदद कर रहे हैं. उन्हें (ईरान) ही इस मद में रोज 500 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

ट्रंप ने डील और डील पर सहमति न बनने की सूरत में ईरान को बर्बाद कर देने वाली बात कही. उन्होंने कहा, “हम एक बहुत ही सही और वाजिब डील दे रहे हैं, और मुझे उम्मीद है कि वे इसे मानेंगे क्योंकि, अगर वे नहीं मानते हैं, तो यूनाइटेड स्टेट्स ईरान में हर एक पावर प्लांट और हर एक ब्रिज को उड़ा देगा. अगर वे डील नहीं लेते हैं, तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी, क्योंकि मैं वह करूंगा जो पिछले 47 साल से अमेरिका के दूसरे President ईरान के साथ नहीं कर पाए.”

28 फरवरी को इजरायल-यूएस की संयुक्त एयर स्ट्राइक शुरू हुई थी. 8 अप्रैल को दो हफ्ते की अस्थायी संघर्ष विराम की घोषणा की गई. इसके बाद स्थायी समाधान ढूंढने के लिए इस्लामाबाद में वार्ता का आयोजन किया गया जो बेनतीजा रही. इसके बाद से दूसरे दौर के संवाद की चर्चा थी. आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई थी लेकिन डॉन मीडिया आउटलेट ने Police के हवाले Sunday को बताया कि विदेशी डेलीगेशन के राजधानी आगमन को देखते हुए इस्लामाबाद का रेड जोन ट्रैफिक बंद कर दिया गया है. अब ट्रंप की पोस्ट ने इस्लामाबाद टॉक्स 2 की तस्दीक कर दी है.

केआर/

Leave a Comment