
वाशिंगटन, 4 जून . अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई के लिए President की शक्तियों को सीमित करने संबंधी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के मतदान को “फिजूल” करार दिया है. ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी President ने अपनी नाराजगी जाहिर की.
प्रतिनिधि सभा ने हाल ही में एक विधेयक को 215-208 मतों से पारित किया, जिसका उद्देश्य President को कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने से रोकना है. इस मतदान में चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ किया.
ट्रंप ने अपने social media प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मतदान ऐसे समय में हुआ है जब उनकी Government ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए अंतिम चरण की वार्ताओं में लगी हुई है.
उन्होंने लिखा, “कल हाउस ने एक निरर्थक मतदान किया. चार बेकार रिपब्लिकन और सभी डेमोक्रेट्स ने मेरी युद्ध शक्तियों को सीमित करने के पक्ष में मतदान किया, जबकि मैं ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए अंतिम वार्ता कर रहा हूं. ऐसा देश के खिलाफ काम कौन करेगा?”
ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे “ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम” से ग्रस्त हैं और उनकी किसी भी उपलब्धि को स्वीकार नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स देश की सफलता से ज्यादा उनकी Political असफलता चाहते हैं.
President ने उन चार रिपब्लिकन सांसदों की भी आलोचना की जिन्होंने विधेयक का समर्थन किया. ट्रंप ने उन्हें “दिखावा करने वाले” (ग्रैंड स्टैंडर्स) बताते हुए कहा कि उन्हें अपने व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए.
Wednesday को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने द्विदलीय ‘वॉर पावर्स रेजोल्यूशन’ पारित किया, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को खत्म करना है. इस कदम को ट्रंप के लिए एक Political झटका माना गया. प्रस्ताव Wednesday (स्थानीय समय) को पेश किया गया था. इसे हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के वरिष्ठ डेमोक्रेट सदस्य ग्रेगरी मीक्स ने पेश किया था और इसे एडम स्मिथ और जिम हाइम्स जैसे वरिष्ठ डेमोक्रेट्स का समर्थन मिला. यह प्रस्ताव बहुत ही करीबी अंतर से पास हुआ.
मीक्स ने इसे एक बड़ा मोड़ बताते हुए कहा, “मेरे ‘वॉर पावर्स रेजोल्यूशन’ का पास होना President ट्रंप के ईरान के खिलाफ अवैध और महंगे युद्ध पर द्विदलीय विरोध है और इसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में पहला कदम है.”
–
केआर/