ऑनलाइन बेटिंग के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 4 जून . नोएडा के थाना सेक्टर-113 की Police ने ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में करीब 2.4 करोड़ रुपए के संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं.

Police के अनुसार, Thursday को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-79 क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साई कुमार, पंडाला सतीश, पांडुरंगा और उदयकुमार के रूप में हुई है. सभी आरोपी मूल रूप से दक्षिण India के विभिन्न राज्यों के निवासी हैं और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-79 में रह रहे थे.

जांच में सामने आया है कि आरोपी एक संगठित गैंग के रूप में कार्य कर रहे थे. यह गिरोह social media प्लेटफॉर्म पर आकर्षक विज्ञापन प्रसारित कर लोगों को ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट वालबुक247.को और संबंधित मोबाइल ऐप से जोड़ता था. इसके बाद लोगों को कम समय में पैसे दोगुने करने और भारी मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाया जाता था. एक बार रकम जमा होने के बाद पीड़ितों को विभिन्न तरीकों से ठगी का शिकार बनाया जाता था.

Police ने आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, 2 पैन कार्ड, 3 वाई-फाई राउटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं. बरामद लैपटॉप और मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं. साथ ही ‘लक्ष्मी ट्रेडर्स’ नामक बैंक खाते के माध्यम से लगभग 2.4 करोड़ रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने की जानकारी भी सामने आई है.

Police अधिकारियों का कहना है कि बरामद डिजिटल डाटा का गहन विश्लेषण किया जा रहा है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने देशभर में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इनके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.

इस मामले में थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police का मानना है कि जांच के दौरान इस साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment