
New Delhi, 4 जून . केंद्र Government ने Thursday को कहा कि बीते तीन दिनों में 1.43 करोड़ घेरलू एलपीजी सिलेंडर्स की आपूर्ति की गई है और इस दौरान 1.5 करोड़ बुकिंग देखने को मिली है. साथ ही, कहा कि पश्चिम एशिया में चुनौतिपूर्ण हालातों के बावजूद, Government सभी क्षेत्रों के लिए निर्बाध आपूर्ति और स्थिरता सुनिश्चित कर रही है.
Government ने आगे कहा कि देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर पर गैस खत्म होने की सूचना नहीं मिली है, जो दिखाता है कि आपूर्ति सामान्य बनी हुई है.
Government ने डिजिटल और सुरक्षित वितरण तंत्रों में तेज वृद्धि का भी जिक्र किया है, जिसके चलते पिछले 24 घंटों में उद्योग स्तर पर ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग लगभग 99 प्रतिशत तक बढ़ गई है.
वितरक स्तर पर हेराफेरी को रोकने के उद्देश्य से डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड (डीएसी) आधारित वितरण को भी लगभग 96 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है.
डिलीवरी की पुष्टि और प्रमाणीकरण के लिए डीएसी कोड उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है.
Government ने कुल कमर्शियल आवंटन को संकट-पूर्व स्तर के 70 प्रतिशत तक सीमित करने का निर्णय लिया है, जिसमें सुधार-आधारित 10 प्रतिशत घटक भी शामिल है.
Government ने बताया कि तीन दिवसीय अवधि के दौरान, लगभग 1.57 लाख 5-किलो एफटीएल सिलेंडर बेचे गए, साथ ही लगभग 520 शिविरों के माध्यम से लगभग 9,200 सिलेंडर वितरित किए गए.
अधिकारियों ने यह भी बताया कि पिछले तीन दिनों में सार्वजनिक क्षेत्र के तेल विपणन कंपनियों द्वारा कुल 19,372 मीट्रिक टन कमर्शियल एलपीजी और लगभग 649 मीट्रिक टन ऑटो एलपीजी बेची गई.
Government ने कहा कि ये उपाय भू-Political अनिश्चितता के इस दौर में ईंधन सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को बनाए रखने और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए समन्वित रणनीति का हिस्सा हैं.
–
एबीएस